Thiruvananthapuram Election Result | तिरुवनंतपुरम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट से सी पी जॉन ने मारी बाजी, 9863 वोटों से जीत

Thiruvananthapuram Election Results 2026: केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Vidhan Sabha Chunav Natize) के नतीजे आज आ रहे हैं. आज यानी 4 मई को वोटों की गिनती पूरी होने के साथ साफ हो जाएगा कि, केरल विधानसभा की तिरुवनंतपुरम सीट पर कौन जीत हासिल करेगा. तिरुवनंतपुरम सीट पर आम आदमी पार्टी के समिन सत्यदास और बीजेपी के करमना जयन के बीच मुकाबला है. बहुजन समाजवादी पार्टी के एडवोकेट सेन मैदान में हैं.

सी पी जॉन

Thiruvananthapuram Assembly Election Result 2026: देशभर में पांच अलग-अलग राज्यों में चुनाव हुए थे. जिसके परिणाम आज आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 4 मई को आएंगे. केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुआ था जिसके नतीजे आज आ रहे हैं. केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार करमना जयन और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार समिन सत्यदास के बीच मुकाबला है. आज वोटों की गिनती के बाद साफ होगा कि, तिरुवनंतपुरम सीट पर कौन जीत हासिल करेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Thiruvananthapuram Assembly Candidates)

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार समिन सत्यदास और बीजेपी के उम्मीदवार करमना जयन हैं. इनके साथ ही बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता एडवोकेट सेन उम्मीदवार हैं. इन तीनों बड़ी पार्टी के उम्मीदवार के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. तिरुवनंतपुरम विधानसभा से सी पी जॉन ने जीत हासिल की है.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (Vidhan Sabha Chunav Result 2026)

तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधा-सीधा मुकाबला है. इन दोनों में से कौन बाजी मारता है इसका फैसला आज हो जाएगा.

साल 2021 में चुनाव के नतीजे

साल 2021 के चुनाव में एडवोकेट एंटनी राजू ने तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने जनाधिपत्य केरल कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी. एडवोकेट एंटनी राजू को इस चुनाव में 48748 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के वी.एस. शिवकुमार को 41659 वोट मिले थे. एडवोकेट एंटनी राजू ने तिरुवनंतपुरम सीट पर 7089 वोटों से जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तिरुवनंतपुरम से सी पी जॉन आगे

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी केरल स्टेट कमेटी (CMPKSC) पार्टी के नेता सी पी जॉन आगे चल रहे हैं. सी. पी. जॉन ने 9863 वोटों के साथ लीड बनाई हुई है.

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ने मनाया जीत का जश्न

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया. नेताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल

केरल चुनाव नतीजों के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इस पर पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल है. कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल और लीडर रमेश चेन्निथला तिरुवनंतपुरम पार्टी ऑफिस में गले मिलते हुए.

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तिरुवनंतपुरम सीट पर सी पी जॉन आगे

सीपीएम पार्टी के सी पी जॉन तिरुवनंतपुरम से आगे चल रहे हैं. सी पी जॉन 5458 वोटों के साथ आगे हैं. निर्दलीय उम्मीदवार सुधीर करमना 4098 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बीजेपी के करमना जयन 2355 के साथ पीछे चल रहे हैं.

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तिरुवनंतपुरम में खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी कर दी गई है. तिरुवनंतपुरम में स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया.

watch | Keralam Elections 2026 | A strong room opened in Thiruvananthapuram. Counting of votes to begin shortly.

(Video Source: IPRD) pic.twitter.com/qDqwIPTTFC
— ANI (@ANI) May 4, 2026

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: वोटों की गिनती शुरू

आज विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आ रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आज हो जाएगा. कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे.

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: जल्द शुरू होगी वोटों की गिनती

केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. वोटों की गिनती के साथ रुझान सामने आने लगेंगे और जीत-हार का फैसला होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ