Tamil Nadu Crime News: कभी आपने सोचा है कि आपके घर से चोरी हो और चोर आपको लूटा हुआ माल लौटाने की बात कहकर चला जाए। वो भी एक नोट के जरिए। जी हां, यह हैरान कर देने वाला मामला तमिलनाडु के तूतीकोरिन से सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड टीचर के घर चोरी हो गई। चोर ने शिक्षक दंपत्ति के घर से 60 हजार रुपये और सोना चोरी कर लिया। इसके बाद टीचर ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो हैरान रह गई। चोर ने घर में नोट छोड़ रखा था, जिसमें लिखा था घर में कोई बीमार है इसलिए पैसों की जरूरत है।
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में रिटायर्ड टीचर और उसकी पत्नी अपने बेटे के पास चेन्नई गए हुए थे। उस दौरान एक चोर उनके घर में घुसता है और 2 जोड़ी सोने की बालियां, चांदी की पायल और 60 हजार रुपये चोरी कर लेता है। इसके बाद जब टीचर दंपत्ति घर पहुंचते हैं तो हैरान रह जाते हैं। वे आनन-फानन में चोरी की सूचना पुलिस को देते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घर की तलाश करती है। पुलिस को तलाशी में एक नोट मिलता है।
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर लगाया झूठ बोलने का आरोप! वीडियो जारी कर साधा निशाना
मुझे माफ कर दो
नोट में लिखा था परिवार के बीमार सदस्य के लिए पैसों की जरूरत है, मुझे माफ कर दो। मैं इसे एक महीने में लौटा दूंगा। मेरे घर में कोई बीमार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी चिथिराई सेल्विन के घर हुई। वह और उनकी पत्नी दोनों सरकारी टीचर रह चुके हैं। दोनों को 4 संतानें हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षक दंपत्ति सफाई के लिए घर में एक नौकरानी को रखने के बाद 17 जून को चेन्नई में अपने बेटे से मिलने के लिए चले गए थे। इस दौरान चोर ने ये कांड कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede: वो वजह Compressive Asphyxia क्या? जिसने चंद पलों में ली 121 लाेगों की जान
संबंधित खबरें
Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
2 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
4 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
8 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
19 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
21 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
22 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines