---विज्ञापन---

देश angle-right

मरा… मरा…. नेपाल में येति एयरलाइंस के क्रैश होने से पहले विमान में सवार चार भारतीयों के थे आखिरी शब्द

नई दिल्ली: नेपाल में हुए प्लेन क्रैश में सभी यात्रियों की मौत हो गई है। इस विमान में कुल 72 यात्रा सवार थे। लैंडिंग से ठीक पहले यति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्लेन में कुल पांच भारतीय सवार थे। चार लड़के विमान से […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: नेपाल में हुए प्लेन क्रैश में सभी यात्रियों की मौत हो गई है। इस विमान में कुल 72 यात्रा सवार थे। लैंडिंग से ठीक पहले यति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्लेन में कुल पांच भारतीय सवार थे। चार लड़के विमान से फेसबुक लाइव कर रहे थे।

फेसबुक लाइव कर रहा था लड़का

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक भारतीय यात्री द्वारा शूट किया जा रहा था, जो आपदा के समय दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे। बाद में, वीडियो में केवल आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

---विज्ञापन---

वीडियो में शख्स अपने तीन दोस्तों के साथ फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था और पलों को रिकॉर्ड कर रहा था। चारों की पहचान विशाल शर्मा (22), सोनू जायसवाल (35), अनिल राजभर (27) और अभिषेक कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। वीडियो कथित तौर पर सोनू द्वारा शूट किया जा रहा था। वह घबराया हुआ देखा जा सकता है। वहीं उसका दोस्त मरा..मरा चिल्ला रहा है।

---विज्ञापन---

पोखरा की फ्लाइट में सवार होने के बाद सोनू फेसबुक पर लाइव था। लाइव-स्ट्रीमिंग से पता चला कि सोनू और उसके साथी खुश दिख रहे थे, लेकिन स्ट्रीमिंग बंद होने से पहले अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। उनके शव आज परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है।

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया और प्रार्थना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

---विज्ञापन---
First published on: Jan 16, 2023 04:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola