नई दिल्ली: मोदी सरकार को देश की सत्ता में आए आज 9 साल पूरे हो गए हैं। सरकार इस मौके पर अपना पीठ थपथपा रही है। मोदी सरकार अपनी इन 9 सालों की उपलब्धियां बता रही है। वहीं कांग्रेस की तरफ से सरकार की नाकामियों को बताया जा रहा है। क्रांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट किया गया है जिसमें मोदी सरकार की नाकामियों का जिक्र है। बेरोजगारी से लेकर मंहगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की गई है।
ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं
कांग्रेस की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं। इन 9 वर्षों में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ी। जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख पर तारीख देते रहे। जैसे- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, 2022 तक सबको घर देने का वादा, कालाधन लाकर 15 लाख देने का वादा, हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा…ये तो बानगी भर है, इनके जुमले गिनने बैठें तो गिनते हुए कई दिन बीत जाएं।
अर्थव्यवस्था और GST का जिक्र
PM मोदी ने अपने वादे तो पूरे नहीं किए, इसके उलट अपनी नासमझी से देश को आफत में डाल दिया। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी, बैंक की लाइनों में लोगों की मौत हुई। कौन भूल सकता है उस भयावह मंजर को। गब्बर सिंह टैक्स (GST) से व्यापारी तबाह हैं। आए दिन इसका विरोध होता है, लेकिन सुनने वाला मोर को दाने देने में व्यस्त रहे तो लोग क्या करें।
ये भी पढ़ेंः Kerala News: केरल के पलक्कड़ में होटल मालिक की हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव
अग्निवीर के फैसले ने युवाओं के सपनों को कुचल दिया। जब वो विरोध में उतरे तो उन्हें धमकाया गया कि उनका भविष्य चौपट कर दिया जाएगा। हां।। धमकाया गया। मोदी सरकार जनता को डराकर-धमकाकर, सत्ता को खरीदकर, मित्र को सब बेचकर… मौज करने के फार्मूले पर चल रही है। कोई आवाज़ उठाए उसे दबा दो, कुचल दो, जेल में ठूंस दो, बुलडोजर चला दो।
ED, CBI का दिखाओं डर
कांग्रेस ने कहा- ED, CBI का डर दिखाओ। कहीं सरकार न बने तो पैसे के दम पर सत्ता खरीद लो और लोकतंत्र की हत्या कर दो। देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, बड़े प्रोजेक्ट ‘मित्र’ को बेच दो… और आराम से ‘मित्र काल’ में महंगा मशरूम खाते रहो, फोटो खिंचाते रहो। इस सरकार में मीडिया का रोल भी अहम है। सुबह से शाम तक प्रोपेगेंडा चलता है। महामानव की फर्जी छवि गढ़ी जाती है और आखिर में महामानव ‘लाल शर्ट’ पहनकर चीन को रिझाते देखे जाते हैं।
इनकी नाकामी की बातें बहुत हैं, इतनी की कई किताबें लिख दी जाए लेकिन तब भी बहुत सी बातें छूट जाएंगी। ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। अब जनता इनसे ऊब चुकी है। कर्नाटक का चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे तौर पर PM मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। ये असंतोष की लहर दक्षिण से चली है जो पूरे देश को ख़ुद में समेट लेगी। जनता इंतजार में है और करारा जवाब देगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
37 mins agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
54 mins ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
1 hr ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
1 hr agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
3 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
4 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
5 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
5 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ राजघाट पहुंचे विपक्षी नेता, 'शर्म करो' के लगे नारे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines