फीस के लिए नहीं थे पैसे फिर भी दो बच्चों की मां फातिमा ऐसे बनी पायलट, पढ़ें संघर्ष की कहानी
Edited By Rakesh Choudhary

Good News Know Struggle Story Of Fatima
Edited By Rakesh Choudhary

Good News Know Struggle Story Of Fatima
Hyderabad: हैदराबाद के एक साधारण बेकरी कर्मचारी की बेटी फातिमा कभी पायलट बनने का सपना देखती थी। एक कार्यक्रम में ऐलान करते हुए फातिमा ने कहा कि वह पायलट बनना चाहती है, तब शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि यह छोटी लड़की एक दिन अपने सपने को हकीकत में बदल महाद्वीपों की उड़ान भरेगी।
पुरूषों के वर्चस्व वाले इस पेशे में एयरबस 320 की कमान संभालने वाली फातिमा को सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनने का गौरव हासिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए फातिमा कहती है कि मैं बहुत कम उम्र में आसमान की ओर देखती थी और मैं बादलों को और करीब से देखना चाहती थी। मैं बचपन में अलग-अलग विमानों की तस्वीरें इकट्ठा करती थी।
दिल्ली : फीस के लिए पैसे नहीं थे, कॉलेज में नाम कटने वाला था, एक टीचर ने फीस भरी और फातिमा बन गई पायलट
◆ दो बच्चों की मां भी हैं फातिमा, हिजाब पहनकर उड़ाती हैं प्लेन, देती है और को भी हौसला
Good News | Syeda salva fatima | #Syedasalvafatima pic.twitter.com/6s7ZQ1cRn6
— News24 (@news24tvchannel) March 3, 2023
इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उसने एक उर्दू सैनिक द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग के लिए एडमिशन लिया। जब लोगों को उसके इस सपने के बारे में पता चला तो उन्होंने मेरा मजाक उड़या। अपनी कोचिंग के दौरान एक कार्यक्रम में, उर्दू सैनिक के संपादक जाहिद अली खान ने उससे पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं? तो उसने कहा कि वह पायलट बनना चाहती है।
मेरे सपने के प्रति जुनून को देखते हुए संपादक सलवा ने 2007 में आंध्र एविएशन अकादमी में मेरा दाखिला करा दिया। शुरूआती असफलताओं के बावजूद वह अडिग रही और आखिरकार उसने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया। फातिमा बताती है कि वह कहती है मेरा सबसे अच्छा पल वह था जब मैंने पहली बार उड़ान भरी थी।
फातिमा बताती है कि मैंने भारत और विदेशों में ट्रेनिंग के दौरान हिजाब पहना था। हिजाब के कारण उसे कभी कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बहरीन में गल्फ एविशन अकादमी में उनकी सराहना की गई। उनकी हिजाब और पायलट की वर्दी की तस्वीरें एक पत्रिका में प्रकाशित हुई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: