World Most Expensive Private Jets: दुनिया के सबसे महंगे प्राइवेट जेट और उनके मालिक

World’s Most Expensive Private Jets: महंगे घर, लग्जीरियस कारें, लाखों के कपड़े-घड़ियां और यहां तक कि मंहगे प्राइवेट जेट्स के मालिक हैं ये

World's Most Expensive Private Jets

World's Most Expensive Private Jets

विज्ञापन

World Most Expensive Private Jets: दुनिया के महंगे प्राइवेट जेट और उनके मालिकों से मिलिए, लाइफस्टाइल में आपको इनके पैसों की झलक देखने को भी मिल जाती है। इनमें भारत का एक भी शख्स शामिल नहीं है। इनके पास महंगे घर, लग्जीरियस कारें, लाखों के कपड़े-घड़ियां और यहां तक कि प्राइवेट जेट्स भी हैं। इनमें से कुछ जेट इतने शानदार है कि उनकी कीमत कुछ देशों की जीडीपी से भी अधिक है। आज जानते हैं इनके बारे में।

विज्ञापन

प्राइवेट जेट और खनन कंपनी के हैं मालिक

आपको बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट एक रूसी अरबपति का है। यह एक खनन कंपनी के मालिक है। उनके पास एयरबस A340-300 है, इस जेट में 375 यात्रियों को ले जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह जेट रूस और पूरे यूरोप में सबसे बड़ा निजी जेट है।

हांगकांग के अरबपति हैं जेट के मालिक

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा प्राइवेट जेट हांगकांग के अरबपति रियल एस्टेट टाइकून जोसेफ के पास है। इस प्राइवेट जेट में एक मास्टर बेडरूम, एक लाउंज, एक ऑफिस और एक भोजन कक्ष है। इसका इंटीरियर बेहद सुंदर है।

विज्ञापन

सोने की परत से सजा है इंटीरियर

दुनिया का तीसरा सबसे महंगा प्राइवेट जेट ब्रुनेई के रहीस सुल्तान के पास है। सुल्तान अपनी लग्जरी शौक के लिए विख्यात है। जेट के इंटीरियर में सोने की परत चढ़ी हुई है। जेट के फर्नीचर, वॉशबेसिन पर भी सोना की परत है। इतना ही नही जेट में सुल्तान के लिए एक लिविंग रूम, एक बेडरूम, एक बाथरूम और एक सिंहासन भी है।

विज्ञापन

जेट का नाम द बैंडिट

दुनिया का चौथा सबसे महंगा प्राइवेट जेट रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच के पास है। यह चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक भी है। आपको बता दें कि रोमन ने अपने प्राइवेट जेट को और ज्यादा लग्जरी बनाने के लिए 170 मिलियन डॉलर खर्च किए। उनके जेट का नाम द बैंडिट है। जेट में एक बेडरूम, डाइनिंग रूम, एक रसोईघर, एक ऑफिस भी है।

पांचवे महंगे प्राइवेट जेट के मालिक किम

किम कार्दशियन दुनिया के पांचवे प्राइवेट जेट के मालिक हैं। किम दुनिया की सबसे प्रसिद्ध हस्तियों और प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। वे अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस जेट में एक बेडरूम, एक बाथरूम, एक लाउंज, एक बार और एक सिनेमाघर भी है। इसका इंटीरियर बेहद सुंदर है। इतना ही नहीं इसमें एक हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, एक सैटेलाइट फोन और एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम भी लगा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ