तालिबान सरकार का पहला अफगान दूत पहुंचा दिल्ली, जानिए कौन हैं नूर अहमद नूर?

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में नूर अहमद नूर को अपना नया दूत नियुक्त किया है. बता दें कि अफगानिस्तान में साल 2021 में हुए सत्ता परिवर्तन के लिहाज से भी ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है क्योंकि यह पहली बार है जब कोई अफगान दूत औपचारिक तौर पर भारत में कार्यभार संभालने के लिए पहुंचा है.

noor ahmad

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में नूर अहमद नूर को अपना नया दूत नियुक्त किया है. बता दें कि अफगानिस्तान में साल 2021 में हुए सत्ता परिवर्तन के लिहाज से भी ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है क्योंकि यह पहली बार है जब कोई अफगान दूत औपचारिक तौर पर भारत में कार्यभार संभालने के लिए पहुंचा है.

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नूर अहमद नूर दिल्ली पहुंच चुके हैं और जल्दी ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में भारत और अफगानिस्तान के बीच मानवीय सहायता और व्यापारिक बातचीत का सिलसिला पहले से आगे बढ़ा है. नूर की यह तैनाती दोनों देशों के बीच भविष्य के कूटनीतिक रिश्तों की नई दिशा तय कर सकती है. इस कदम से दोनों पक्षों के बीच संवाद के दरवाजे और अधिक खुलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कौन हैं नूर अहमद नूर?

मिली जानकारी के अनुसार, नूर अहमद नूर अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय में एक बेहद अनुभवी राजनयिक माने जाते हैं. वह वहां के पहले राजनीतिक विभाग (First Political Director) के डायरेक्टर जनरल के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बता दें कि नूर अहमद नूर की नियुक्ति का फैसला अक्टूबर 2025 में अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा के दौरान लिया गया था. तब मुत्ताकी ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी.

विज्ञापन

वहीं, नूर की पहचान एक सीनियर करियर डिप्लोमैट के रूप में देखी जाती है. उन्हें मुफ्ती नूर अहमद नूर के नाम से भी जाना जाता है. नूर उस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा थे जो दिल्ली आया था. उस दौरान उन्होंने देवबंद स्थित दारुल उलूम मदरसे का भी दौरा किया था. अब नूर अहमद को दिल्ली में ‘चार्ज डी अफेयर्स’ (Charge d’Affaires) के तौर पर मिशन की कमान सौंपी गई है.

भारत-अफगानितस्तान के बीच हेल्थ सेक्टर में क्यों बढ़ी नजदीकियां?

बीते कुछ दिनों में अफगानिस्तान ने भारत के साथ अपने स्वास्थ्य क्षेत्र के रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया है. वहीं, दिसंबर 2025 में अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली ने भारत का दौरा किया था. उन्होंने भारत को दवा आपूर्ति के लिए एक विश्वसनीय और महत्वपूर्ण साझेदार बताया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ