मणिपुर में हिंसा की आग भड़क रही है, जिसकी वजह से सुरक्षा हालात बिगड़ गए हैं. कल रात और आज सुबह हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. इन हत्याओं के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और इंफाल शहर में कामकाज लगभग ठप हो गया है. मणिपुर में जंगल से जलावन की लकड़ियां इकट्ठा कर रहे दो लोगों की संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को यहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया.
ये भी पढ़ें: मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, एक महिला समेत 5 की मौत
सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन
मणिपुर में मई 2023 से जारी हिंसा के विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोग शवों के साथ इम्फाल पहुंचे. उन्होंने बाबूपारा में मौजूद मुख्यमंत्री आवास के मेन गेट के बाहर शवों को रख दिया. प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह आवास पर मौजूद थे या नहीं, ये अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे, जिसके बाद शवों को जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) ले जाया गया.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास और वहां जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शनकारियों ने खुरई लामलोंग में सड़क जाम कर दी, जबकि महिलाओं के एक समूह ने इंफाल के इमा मार्केट में विरोध प्रदर्शन किया. घटना के बाद इंफाल भर में बाजार और दुकानें बंद रहीं. आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह घायलों का हालचाल जानने निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया.
ये भी पढ़ें: महिला टीचर को पहले गोली मारी, फिर आग में झोंका, क्या मणिपुर में भड़की हिंसा?
संबंधित खबरें
'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
17 mins agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
3 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
4 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
5 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
6 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
6 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
7 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
7 hrs agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
7 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines