The Resistance Front or TRF: जम्मू कश्मीर में बीते दिन दिल दहला देने वाला आतंकी हमला देखने को मिला। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। 33 के लगभग लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के दौरान आंतकियों ने जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाया। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ (TRF) ने ली है। मगर क्या आप जानते हैं कि टीआरएफ कब और कैसे अस्तित्व में आई?
लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन
5 अगस्त 2019, ये वही तारीख है जब केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान किया था। पाकिस्तान समेत कई देशों ने सरकार के इस कदम की आलोचना की। मगर अनुच्छेद 370 का खात्मा घाटी में एक नए आंतकी संगठन की वजह बन गया। जी हां, 2019 में ही टीआरएफ का जन्म हुआ। टीआरएफ को हाफिज सईद के आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का अंग माना जाता है।
6 साल से घाटी में एक्टिव है टीआरएफ
2019 के बाद घाटी में हुए कई आंतकी हमलों की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। इससे साफ पता चलता है कि टीआरएफ जम्मू कश्मीर में काफी एक्टिव है और कई आंतकी घटनाओं को भी अंजाम दे चुकी है। टीआरएफ कश्मीरी पंडित, हिन्दू और सिखों को टारगेट बनाती है। वहीं भारत-पाकिस्तान में क्रॉस बॉर्ड टेरेरिज्म, हथियारों की तस्करी और ड्रग्स की तस्करी में भी टीआरएफ का अहम रोल है।
इन इलाकों में लोगों को बनाया निशाना
2019 के बाद से टीआरएफ जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुपवाड़ा से लेकर पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर, बांदीपोरा, श्रीनगर और कुलगाम तक टीआरएफ सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिकों और यात्रियों को भी अपना निशाना बना चुका है।
सरकार ने लगाया बैन
टीआरएफ के खिलाफ एक्शन लेते हुए भारत सरकार ने 2023 में UAPA के अंतर्गत इसे बैन कर दिया था। दरअसल 2018 में कश्मीरी जर्नलिस्ट शुजात बुखारी की हत्या हो गई थी। जिसके पीछे टीआरएफ का हाथ सामने आया था। ऐसे में सरकार ने ना सिर्फ टीआरएफ पर प्रतिबंध लगा दिया बल्कि टीआरएफ के लीडर शेख सज्जाद गुल को भी आतंकी घोषित कर दिया था।
FATF की ग्रे लिस्ट में पहुंचा पाकिस्तान
टीआरएफ का जन्म इस बात का साफ संकेत है कि पाकिस्तान ने आतंक के खिलाफ लगाम नहीं कसी है। लश्कर-ए-तैयबा के बाद टीआरएफ के अस्तित्व में आने की वजह से FATF ने पाकिस्तान को 2018 के बाद से ग्रे लिस्ट में डाल रखा है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines