पटना: बिहार में जहरीली शराब पीने से छपरा में 38 लोगों की मौत हो गई। विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनकर नीतीश सरकार को घरने की कोशिश कर रही है। इस बीच अब नीतीश कुमार का बयान आ रहा है। उन्होंने कहा कि जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा। नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं। कुछ लोग गलती करते ही हैं। जो शराब पियेगा वो मरेगा ही।
‘जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे’
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब बंदी है ऐसे में नकली शराब मिलेगी। इसे पीकर लोगों की मौत हो गई। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है। इसे नहीं पीना चाहिए। उन्होंने कहा, जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ”मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई होगी। बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से पिछले दो दिनों में 38 लोगों की मौत हो गई है।
और पढ़िए – World News: ब्रिटेन में भारतीय मूल की नर्स और उसके दो बच्चे मृत मिले; पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुस्से में दिखे नीतीश कुमार
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार विधानसभा में छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर बीजेपी विधायकों पर जमकर हमला बोला था। शराबबंदी पर सवाल उठने के बाद नीतीश कुमार विधानसभा में अपना आपा खोते नजर आए। छपरा में मौत के बाद जब बीजेपी विधायकों ने उनकी सरकार को घेरा तो नीतीश कुमार नाराज हो गए। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी पहले शराबबंदी के पक्ष में थे। अब क्या हो गया है?
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
29 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
46 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines