The Kerala Story: फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। फिल्म आलोचनाओं से घिर गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है। द केरल स्टोरी क्या है? (kumorisushi.com) … यह एक विकृत कहानी है। भाजपा ने ये मुद्दा लपक लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए उन्हें आतंकी संगठनों का समर्थक करार दिया है।
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि कश्मीर, केरल के बाद अब बंगाल की फाइलें तैयार की जा रही हैं।
अनुराग ठाकुर बोले- राजनीतिक कारणों से कांग्रेस-कम्युनिस्ट कर रहे विरोध
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाए जाने पर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग जब खुद सत्ता में थे तब कुछ और कहते थे और अब इसे झूठ और प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। तुष्टिकरण का खेल भारत की बेटियों की जिंदगी की बर्बाद कर रहा है…जो विरोध कर रहे हैं वो राजनीतिक कारणों की वजह से इसका विरोध कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है। वहां अभी एक मासूम बच्ची की बलात्कार और हत्या हुई, इस पर तो ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती, लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं। क्या मिल रहा है आपको ऐसे आतंकवादी संगठन के साथ खड़े होकर उनकी सोच को बढ़ावा देने का?
यह भी पढ़ें: Cyclone Mocha: बांग्लादेश-म्यांमार में तबाही का खतरा, IMD ने कहा- बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनना शुरू
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
30 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines