नई दिल्ली: देश के पलवानों का दंगल दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी है। न्याय के लिए पहलवान धरना पर बैठे हैं। भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी थी। पहलवानों इसे स्वीकार कर लिया है। सोमवार को बजरंग पूनिया ने कहा कि हम सभी किसी भी टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए। नार्को टेस्ट लाइव हो ताकि सवाल-जवाब पूरा देश सुनें।
नार्को टेस्ट से निकलेगा हल?
बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के घोटाले गिनाने हैं तो हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। जिन महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं उनके साथ उनके कोच का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। बृजभूषण ने रविवार को कहा था कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफी टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। मगर मेरी शर्त है कि मेरे साथ ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी यही टेस्ट होना चाहिए।
और पढ़िए – कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गौमूत्र से साफ किया विधानसभा, डीके शिवकुमार ने किया था वादा
देस शीर्ष पहलवान धरने पर बैठे हैं
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत बहुत से रेसलर्स 23 अप्रैल 2023 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना पर बैठे हैं। बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स के सपोर्ट में खाप पंचायतें भी आ चुकी हैं। रविवार को रोहतक के महम चौबीसी में खाप महापंचायत हुई। फैसला लिया गया कि पहलवानों के समर्थन में 23 मई को दिल्ली के इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
28 मई को पीएम मोदी दिल्ली में नई संसद का उद्घाटन करने वाले हैं। उस दिन वीर सावरकर के नाम से मशहूर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती है। खाप पंचायत ने कहा कि पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए देश भर से महिलाएं उस दिन नई दिल्ली पहुंचेंगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines