अहमदाबाद: AIMIM के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े गुजरात के अहमदाबाद में ना सिर्फ केंद्र सरकार और भाजपा बल्कि विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है। शनिवार को उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि देश ने ताकतवार पीएम बहुत देख लिए, अब कमजोर पीएम और खिचड़ी सरकार चाहिए।
बता दें कि ओवैसी साल के अंत तक होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने और नई रणनीतियां बनाने के लिए गुजरात पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से हुई बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पूर्व में एनडीए का सहयोग करने की वजह से जमकर आड़े हाथ लिया।
इस चर्चा में ओवैसी ने कहा कि- ‘मेरा मानना है कि देश को कमजोर पीएम चाहिए, क्योंकि ताकतवर तो देख लिए। अब कमजोर लोगों की मदद के लिए कमजोर पीएम चाहिए। ताकतवर ताकतवर की मदद कर रहा है। वह कमजोर को तो देख ही नहीं रहा। मैं चाहता हूं देश में खिचड़ी सरकार बने क्योंकि गुजरात, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की खिचड़ी अलग अलग तरह की होती है।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
1 hr agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
1 hr agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
2 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
9 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
9 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
11 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
11 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines