नितिन नबीन को भाजपा चुन सकती है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 20 जनवरी तक होगी घोषणा

पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए देश भर के स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट्स को 15 जनवरी के बाद दिल्ली बुलाया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट के चुनाव की प्रक्रिया 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की उम्मीद है. नितिन नबीन को नए बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त करने की घोषणा 20 जनवरी तक होने की संभावना है.

nitin nabin
विज्ञापन

पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए देश भर के स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट्स को 15 जनवरी के बाद दिल्ली बुलाया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट के चुनाव की प्रक्रिया 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की उम्मीद है. नितिन नबीन को नए बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त करने की घोषणा 20 जनवरी तक होने की संभावना है.

बीजेपी शासित आधे से ज़्यादा राज्यों में संगठन चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है, 37 में से 29 राज्यों ने अपने अंदरूनी चुनाव पूरे कर लिए हैं.

विज्ञापन

इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन की उम्मीदवारी के समर्थन में नॉमिनेशन पेपर का एक सेट जमा करेंगे. नॉमिनेशन पेपर का दूसरा सेट बीजेपी की नेशनल काउंसिल के सदस्य दाखिल करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि नितिन नबीन के नॉमिनेशन पेपर्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी सिग्नेचर होंगे.

चूंकि नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार हैं जिनके नॉमिनेशन पेपर्स दाखिल करने की उम्मीद है, इसलिए बीजेपी के मुख्य चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण द्वारा नॉमिनेशन की जांच के बाद जल्द ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.

विज्ञापन

सभी मुख्यमंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को इस मौके पर दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक होगा. 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए उनका कार्यकाल उस साल से आगे बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

बीजेपी द्वारा 45 साल के नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करना पार्टी का युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर फोकस दिखाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ