भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के एक दिन बाद हुए इस बदलाव को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. बता दें कि तीनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
विनोद तावड़े को मिला यूपी का प्रभार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की चुनौती पार्टी के सामने है. ऐसे में तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी दिया जाना एक अहम फैसला माना जा रहा है.
सतीश पूनिया को बनाया पंजाब का प्रभारी
पंजाब में पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है. भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति सूची में पंजाब के लिए किसी सह-प्रभारी का नाम नहीं दिया गया है. पंजाब में भाजपा का संगठन विस्तार और चुनावी आधार मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है.
तरुण चुघ को मिली गुजरात की जिम्मेदारी
वहीं, गुजरात की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ को सौंपी गई है. चुघ पार्टी के केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. गुजरात में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें संगठन को चुनावी मोड में लाने की चुनौती होगी.
नितिन नवीन की नई टीम के बाद अहम नियुक्तियां
इन नियुक्तियों को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में हालिया बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है. सोमवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी. इसमें अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसके ठीक अगले दिन तीन चुनावी राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है. भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
संबंधित खबरें
14 कमियां, धुंधले डॉक्यूमेंट, No वकालतनामा... SC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
8 mins ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
36 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
1 hr agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
1 hr ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
8 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
9 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines