'एट होम' कार्यक्रम बना सियासी विवाद का कारण, राहुल ने नहीं पहना राष्ट्रपति मुर्मू का दिया 'नॉर्थ-ईस्ट' का पटका

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित पारंपरिक ‘एट होम’ रिसेप्शन अब विवादों से घिर गया है. दरअसल, कार्यक्रम की थीम और सजावट भारत के पूर्वोत्तर यानी नॉर्थ ईस्ट राज्यों को समर्पित थी, लेकिन इस दौरान राहुल गांधी व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है. वहीं, भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी पूरे कार्यक्रम में एकलौते ऐसे शख्स थे जिन्होंने कार्यक्रम में स्वागत के दौरान मिले पारंपरिक ‘नॉर्थ ईस्टर्न पटका’ को नहीं पहना.

rahul modi

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित पारंपरिक ‘एट होम’ रिसेप्शन अब विवादों से घिर गया है. दरअसल, कार्यक्रम की थीम और सजावट भारत के पूर्वोत्तर यानी नॉर्थ ईस्ट राज्यों को समर्पित थी, लेकिन इस दौरान राहुल गांधी व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है. वहीं, भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी पूरे कार्यक्रम में एकलौते ऐसे शख्स थे जिन्होंने कार्यक्रम में स्वागत के दौरान मिले पारंपरिक ‘नॉर्थ ईस्टर्न पटका’ को नहीं पहना.

विज्ञापन

द्रौपदी मुर्मू ने राहुल गांधी को दिया था पटका

आपको बता दें कि आज 26 जनवरी के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसकी थीम पूरी तरह से पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति पर आधारित थी. भारतीय परंपरा के अनुसार, इस कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत नॉर्थ-ईस्ट के पारंपरिक पटके साथ किया. गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य अतिथि यूरोपीय संघ के नेताओं, विभिन्न देशों के राजदूत और राजनयिकों समेत सभी वीवीआईपी मेहमानों को यह पटका दिया गया. सभी ने सम्मानपूर्वक इसे अपने कंधे पर डाल लिया लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने नहीं पहना नॉर्थ-ईस्टर्न पटका

वहीं, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद राहुल गांधी को यह विशेष नॉर्थ-ईस्टर्न पटका दिया था, लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी पूरे समारोह में इकलौते ऐसे मेहमान थे, जिन्होंने यह पटका अपने कंधों पर नहीं डाला. सूत्रों का यहां तक कहना है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने कथित तौर पर उन्हें इस संबंध में दो बार याद भी दिलाया, लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी ने उसे पहनने की बजाय हाथ में रखना या अलग रखना बेहतर समझा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ