Thalapathy Vijay Political Journey : तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है. फिल्मी पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाले ‘थलपति’ विजय अब सियासी अखाड़े में भी ‘सुपरहिट’ साबित होते दिख रहे हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य के दोनों बड़े सियासी दलों DMK और AIADMK की धड़कनें बढ़ा दी हैं. विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्ट्री कजगम’ (TVK) कई सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है.
सबसे दिलचस्प मुकाबला चेन्नई की पेरम्बूर विधानसभा सीट पर देखने को मिल रहा है, जहां से खुद विजय चुनावी मैदान में हैं. विजय का सीधा मुकाबला DMK के कद्दावर नेता आरडी शेखर से है. शुरुआती रुझानों में विजय अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अगर विजय यहां से जीत दर्ज करते हैं, तो यह उनके राजनीतिक करियर की एक ऐतिहासिक शुरुआत होगी.
2024 में रखा था राजनीति में कदम
विजय ने राजनीति में आने की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी. फरवरी 2024 में विजय ने आधिकारिक तौर पर अपनी पार्टी TVK के नाम का ऐलान किया. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया था कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनका लक्ष्य सिर्फ 2026 का विधानसभा चुनाव है. उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के बाद अभिनय छोड़ने का फैसला कर यह साफ कर दिया था कि वे अब पूरी तरह जनता की सेवा करेंगे. विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज भी विवादों में रही. सेंसर बोर्ड और ऑनलाइन लीक जैसी समस्याओं के बाद अब यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
जमीनी स्तर पर मजबूत की पकड़
विजय की ताकत उनका ‘विजय मक्कल इयक्कम’ (VMI) फैन क्लब रहा है, जो धीरे-धीरे एक मजबूत राजनीतिक संगठन में बदल गया. दिसंबर 2023 में तमिलनाडु में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने पीड़ितों की जिस तरह मदद की, उसने उनकी छवि एक ‘जन नायक’ के रूप में गढ़ी. अक्टूबर 2024 में विल्लुपुरम की पहली रैली में जुटी भारी भीड़ ने राज्य की पारंपरिक पार्टियों को अपनी ताकत का अहसास करा दिया था. अपनी रैलियों में विजय ने सीधे तौर पर ‘द्रविड़ मॉडल’ और परिवारवाद पर हमला बोला.
चुनौतियों भरा रहा सफर
विजय का राजनीतिक सफर विवादों और चुनौतियों से भी अछूता नहीं रहा. सितंबर 2025 में करूर रैली के दौरान मची भगदड़ ने विजय को मुश्किलों में डाल दिया था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी. इस मामले में सीबीआई ने उनसे पूछताछ भी की थी. राजनीतिक विचारधारा को लेकर विजय का अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर के साथ भी विवाद रहा, जो कोर्ट की दहलीज तक पहुंचा.
क्या विजय बनेंगे किंगमेकर?
तमिलनाडु की जनता ने हमेशा सिनेमा और राजनीति के संगम को सराहा है, चाहे वो एमजीआर हों या जयललिता. 51 वर्षीय विजय की 648.9 करोड़ रुपए की संपत्ति और उनकी विशाल फैन फॉलोइंग ने उन्हें एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया है. यदि रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो विजय न केवल स्टालिन की DMK का खेल बिगाड़ेंगे, बल्कि किंगमेकर की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं. अब देखना होगा कि ‘जन नायकन’ के असली हीरो को तमिलनाडु की जनता सत्ता की चाबी सौंपती है या नहीं.
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
27 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
54 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines