Terrorists were infiltrating Kashmir through the tunnel: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से भारत में की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। यहां सुरक्षाबलों और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चला कर दो आतंकियों को मार गिराया है। समाचर एजेंसी पीटीआई ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि सेना और पुलिस ने सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर के नागबल वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों के दो ठिकानों का पता चला, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों को भी खंगाला गया है।
सुरंग के रास्ते आतंकी कश्मीर में कर रहे थे घुसपैठ
शुक्रवार और शनिवार की आधी रात के समय दो आतंकवादी पाकिस्तान सीमा से भारतीय सीमा में सुरंग के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद भारतीय सेना को इसकी भनक लग गई और सेना ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया और गोलीबारी में दोनों आतंकी मारे गए। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना की तरफ से किसी भी तरह की कैजुअलिटी की खबर नहीं है।
14 सितंबर को अनंतनाग में हुई थी सेना की आतंकियों से मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर साइट से सुरक्षाबलों ने दो एके 47 राइफल, 90 राउंड्स, एक पिस्टल के अलावा पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। आपको बता दें कि इसी महीने 14 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई थी, इसमें भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines