Terrorists Agitated Heavy Voting in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हाल ही में 4 दिनों में हुए 4 आतंकी घटनाओं के बाद प्रदेश में सुरक्षा हाई अलर्ट पर हैं। इन आतंकी हमलों में 1 सीआरपीएफ जवान समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग भी घायल हो गए। 9 जून को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के समय जम्मू रियासी में आतंकियों ने एक बस पर गोलीबारी कर जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। ऐसे में जम्मू क्षेत्र में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं के बाद पीएम मोदी हरकत में आए और सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ रिव्यू मीटिंग की। ऐसे में आइये जानते हैं कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने इन घटनाओं को लेकर क्या कुछ कहा?
इंडिया टुडे से बातचीत में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन ने कहा कि आतंकियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला करके ये संदेश दिया है कि एनडीए सरकार अपनी सफलता की बात करते हैं लेकिन वे जम्मू-कश्मीर अभी भी उनके नियंत्रण से बाहर हैं। उन्होंने चित्तीसिंहपुरा नरसंहार का उदाहरण देते हुए कहा कि इस प्रकार के हमले इसलिए किए जाते हैं कि ताकि दुनिया को वे बता सके कि जम्मू कश्मीर हमारे नियंत्रण में नही है।
चित्तीसिंहपुरा नरसंहार की तरह था रियासी हमला
बता दें कि साल 2000 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में चित्तीसिंहपुरा गांव में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 35 सिख तीर्थयात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना ऐसे समय में हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत की संसद को संबोधित करने वाले थे। हसनैन ने कहा कि पाकिस्तान पर किसी एक का नियंत्रण नहीं है। यह विभिन्न स्तरों पर नियंत्रित है। वहीं सुरक्षा विशेषज्ञ सुशांत शरीन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने से पाकिस्तान चिंतित है। उन्होंने कहा कि बीते 3 सालों में आतंक का केंद्र घाटी नहीं होकर जम्मू बन गया है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 से पहले किसी कीमत पर चुनाव करवाने का आदेश सरकार और चुनाव आयोग दिया है। ऐसे में यह तय है कि चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में मतदान की तारीखों का ऐलान कर सकता है। वहीं जम्मू कश्मीर में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में 50 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ेंः 4 दिन 4 आतंकी हमले और ये 4 आतंकी, पहचान लीजिए इन दहशदगर्दों को
ये भी पढ़ेंः गौर से देखिए, ये ही है Reasi Attack का गुनहगार, सूचना देने पर मिलेंगे 20 लाख
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
22 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines