Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिला स्थित मालदेरा गांव के रहने वाले तारिक अहमद मीर को 2021 में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि तारिक अहमद मीर प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का नजदीकी और सक्रिय सहयोगी था. जो दक्षिण कश्मीर में इसके कैडरों को सहयोग और सहायता प्रदान करता था. जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी तारिक अहमद मीर की संपत्ति को जब्त किया गया है.
HM के सदस्यों को हथियार की आपूर्ति करने का आरोप
तारिक अहमद मीर पर कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्यों को हथियार की आपूर्ति करने का आरोप है. तारिक मोहम्मद मीर को सुरक्षा बलों ने 2021 में गिरफ्तार किया था. एजेंसी उसके खिलाफ न्यायाल में आरेप पत्र भी दाखिल कर चुकी है. एनआईए ने उसकी 780 वर्ग फुट में बनी आवासीय इमारत और वहां बने एक गार्डन को जब्त किया है.
यह भी पढ़ें- आतंकी साजिश के खिलाफ NIA का एक्शन, 6 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी
NIA कर रही लगातार कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, NIA द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क और उनके समर्थकों पर लगातार की जा रही कार्रवाई में आरोपियों की संपत्ति जब्ती भी हिस्सा है। इसी क्रम में आरोपी तारिक अहमद मीर की समपत्ति जब्त की गई है. एजेंसी अवैध गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित संगठनों की आर्थिक और रसद आपूर्ति व्यवस्था को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रही है. यह कार्रवाई इस सख्त संदेश को देने के उद्देश्य से की गई है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने और मदद करने वाले व्यक्तियों को न केवल कानूनी कार्रवाई बल्कि आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- विजयनगरम आईएसआईएस केसः NIA की 8 राज्यों में छापेमारी, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने वालों पर कसा शिकंजा
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines