देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में कई डॉक्टर भी पपकड़े गए हैं. अधिकारियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े चार डॉक्टरों और कई अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इसके बाद सफेद कपड़ों के पीछे छिपकर काली करतूत करने वालों ने सबको चौंका दिया है.
आतंक नेटवर्क का खुलासा
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में डॉक्टरों समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें से एक के पास से 2900 किलोग्राम से ज्यादा बम बनाने का सामान, राइफलें, पिस्तौलें और खतरनाक सामानों की बरामदगी हुई है. इसके साथ ही गुजरात में हुई गिरफ्तारियों में जहर बनाने का सामान और पिस्तौलें बरामद की गईं.
जम्मू कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है. मुजम्मिल पेशे से डॉक्टर है और करीब साढ़े तीन साल से फरीदाबाद में रह रहा था.
आतंकी मॉड्यूल में कथित रूप से शामिल के आरोप में लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को भी सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि उसकी गाड़ी से एक एके-47 राइफल बरामद की गई है. महिला की पहचान डॉ. शाहीन के रूप में हुई है और उसे सात अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसमें फरीदाबाद से गिरफ्तार कश्मीरी डॉक्टर मुजम्मिल गनई भी शामिल है.
डॉ. शाहीन को हिरासत में पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया गया है. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारियों के दौरान 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया और जैश-ए-मोहम्मद तथा अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक “सफेदपोश” नेटवर्क का खुलासा हुआ.
जांच के दौरान, निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
- आरिफ निसार डार उर्फ साहिल निवासी नौगाम, श्रीनगर
- यासिर-उल-अशरफ निवासी नौगाम, श्रीनगर
- मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद निवासी नौगाम, श्रीनगर
- मोलवी इरफान अहमद (मस्जिद के इमाम) निवासी शोपियां
- ज़मीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा, निवासी वाकुरा गांदरबल
- डॉ. मुजम्मिल अहमद गनी उर्फ मुसैब निवासी कोइल, पुलवामा
- डॉ. अदील निवासी वानपोरा, कुलगाम
यह भी पढ़ें: कठुआ पुलिस ने बरामद किए 441 चोरी हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत है ₹72.04 लाख
बता दें कि यह अभियान जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पुलिस बलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया. हालांकि अधिकारियों ने जांच का हवाला देते हुए गिरफ्तारियों की सही तारीख बताने से इनकार कर दिया. यह सारी कार्रवाई पुलवामा के एक डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई, जिस पर पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद समूह से संबंध होने का संदेह है.
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
53 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines