Farhatullah Ghori Video: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रही है। एक वीडियो से पता लगा है कि भारत में ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। पाकिस्तानी आतंकी फरहतुल्लाह गोरी का वीडियो मैसेज सामने आया है। 12 मिनट के वीडियो में आतंकी नेताओं को निशाना बनाने का संदेश देता दिख रहा है। वहीं, जो आजकल अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उसकी गूंज भी इस वीडियो में दिख रही है।
यह भी पढ़ें:250KM की रफ्तार, 8 लाख लोग होंगे बेघर; सारी सेवाएं ठप…जानें कितना खतरनाक है शानशान तूफान?
राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश हुई थी। यूपी में भी ऐसे दो मामले सामने आए थे। सिर्फ 15 दिन के अंतराल पर तीन ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिशें की गई। जिसके बाद जांच एजेंसियों ने अपनी जांच को दूसरे एंगल से किया। अब पता लगा है कि ये पाकिस्तानी आतंकी फरहतुल्लाह की साजिश थी। जो वीडियो में आतंकियों को भारत की सप्लाई चेन और फाइनेंशियल चीजों को टारगेट करने की बात कह रहा है। वह ओवर ग्राउंड वर्कर्स को रेलवे लाइनों को नुकसान पहुंचाने के निर्देश देता नजर आ रहा है।
15 दिन पहले का है वीडियो
माना जा रहा है कि ये वीडियो संदेश 15 दिन पुराना है। जिसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI शामिल है। 12 मिनट के वीडियो को सर्कुलेट भी करवाया गया है, जिसमें फरहतुल्लाह भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। वह कहता है कि हथियार उठाना ही जरूरी नहीं होता। दूसरे तरीकों से भी भारत को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। वह युवाओं को बरगलाता दिख रहा है।
ये भी पढ़ेंः कौन है Juli Vavilova? टेलीग्राम के CEO की गिरफ्तारी में आ रहा इस हसीना का नाम, 3 दिन से है लापता
इस वीडियो में चाकू लेकर चल रहा युवक और ट्रेन की पटरियां भी दिखाई गई हैं। वीडियो में कई पुल, सप्लाई चेन दिखाई गई हैं। जो ईंधन आदि ले जा रही हैं। एक शख्स वीडियो में पिस्टल में गोलियां लोड करते दिख रहा है। गोरी आतंकियों से कहता है कि अपने विशेष दस्ते तैयार करो। नए लोगों का ब्रेनवॉश करो और उनको अपने साथ जोड़ो। ऐसे तरीके से काम करो कि जांच एजेंसियां तुम तक नहीं पहुंच सकें। गोरी आगे कहता है कि भारत सरकार ने अपनी जांच एजेंसी ED के जरिए हमारे कई लोगों की प्रॉपर्टी को अटैच किया है।
भारत के खिलाफ उगला जहर
प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। बैंक खाते सील किए जा रहे हैं। ऐसे में इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। लीडरों को निशाना बनाओ, फूड एंड सप्लाई चेन तोड़ो। फरहतुल्लाह कहता है कि पहले उन लोगों को खुद उठना होगा। इसके बाद अज्म और अरब के लोग अपने आप साथ देने आएंगे। बता दें कि फरहतुल्लाह गोरी 2002 में गुजरात में हुए अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड है। उसने ही पंजाब, यूपी और जम्मू में अपने ओवर ग्राउंड वर्कर्स को पटरियों को निशाना बनाने के निर्देश दिए थे। कई वारदातों में उसका हाथ बताया गया है। आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों को चौकन्ना रहने की जरूरत है। फिलहाल एजेंसियां पता लगा रही हैं कि उसके साथ कौन-कौन हैं?
गृह मंत्रालय ने घोषित किया था आतंकी
दिल्ली पुलिस ने गोरी के ऐसे मॉड्यूल का खुलासा भी किया था, जिसमें वह ISIS के लिए लोगों की भर्ती करता था। दो सप्ताह पहले एक आरोपी को पकड़ा गया था। जो विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों को बरगलाता था। आरोपी रिजवान गोरी के संपर्क में था। बता दें कि गोरी हैदराबाद का रहने वाला है। 2020 में उसको गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। बताया जाता है कि वह अब लाहौर में छिपा है।
संबंधित खबरें
BJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
29 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
1 hr agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
5 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
8 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
11 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
14 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
21 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines