ATS Caught Terrorists: गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एटीएस ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में की गई, जिसमें मोहम्मद फैज, मोहम्मद फरदीन, सेफुल्लाह कुरेशी और जीशान अली को हिरासत में लिया गया है। गुजरात ATS ने आंतकियों की गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद इनके घर दबोचा गया है। आंतकियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारी संभव है।
ऐसे फैलाते थे कट्टरता
गुजरात एटीएस ने बताया कि संदिग्ध काफी समय से कट्टरपंथी गतिविधियों में सक्रिय थे। साथ ही अल-कायदा के डिजिटल नेटवर्क से जुड़े हुए थे। जांच में सामने आया है कि ये लोग व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर कट्टरपंथ फैलाने की कोशिश कर रहे थे और दूसरों को आतंकी विचारधारा से जोड़ने में लगे थे।
यह भी पढ़ें: भारत ने UN में पाक-अमेरिका को दिखाया आईना, एक को आतंकवाद तो दूसरे को युद्धविराम पर दी नसीहत
बरामद हुए फर्जी करेंसी
गुजरात एटीएस का कहना है कि ये आतंकी जाली भारतीय मुद्रा (FICN) नेटवर्क से भी जुड़े थे। अरवल्ली जिले से गिरफ्तार किए गए एक संदिग्ध के पास से फर्जी नोट और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि ये मॉड्यूल आतंकी फंडिंग में फर्जी नोटों का इस्तेमाल कर रहा था।
3 राज्य, 1 ऑपरेशन
इस ऑपरेशन को एटीएस डीआईजी सुनील जोशी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गुजरात एटीएस ने तीन आतंकियों को दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार किया, जबकि चौथे आतंकी को गुजरात के अरवल्ली जिले से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी एटीएस द्वारा पहले से चल रहे लंबे समय के इंटेलिजेंस मॉनिटरिंग का नतीजा है। गुजरात एटीएस ने इससे पहले भी आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जून 2023 में पोरबंदर से पकड़े गए आतंकी इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत (ISKP) से जुड़े पाए गए थे। ऐसे मामलों में एटीएस की लगातार चौकसी से राज्य में आतंकी साजिशों पर नकेल कसी जा रही है।फिलहाल सभी गिरफ्तार आतंकियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क, फंडिंग स्रोतों और संभावित स्लीपर सेल्स की जांच की जा रही है। ATS सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Agra Conversion Case: सोशल मीडिया पर लड़कियां फंसाते…, सरगना अब्दुल रहमान ने बताया धर्मांतरण का पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
31 mins ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
1 hr agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
14 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines