भारत में महिलाओं को आतंकी बनाती थी डॉ. शाहीन, फरीदाबाद से पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली में बीती शाम लाल किले के पास तेज धमाका हुआ है। कल पुलिस ने फरीदाबाद में आतंकी माड्यूल का खुलासा किया है। इसमें गिरफ्तार डा शाहीन पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

फरीदाबाद में गिरफ्तार डॉ शाहीन शाहीद

फरीदाबाद में गिरफ्तार डॉ शाहीन शाहीद

फरीदाबाद से गिरफ्तार होने वाली डॉ शाहीन भारत में जैश आतंकी संगठन के लिए काम करती थी। खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहीद को जैश आतंकी संगठन का भारत मे महिला विंग और रिक्रूटमेंट तैयार करने जिम्मा सौंपा गया था। जैश की महिला विंग ‘जमात उल मोमीनात’ के लिए आतंकियों को भर्ती करती थी।

विज्ञापन

बता दें कि अहजर की बहन सादिया अहजर पाकिस्तान में जैश की महिला विंग की हेड है। सादिया अजहर का पति यूसुफ अजहर कंधार हाईजैक में एक मास्टरमाइंड था। भारत में डॉ मुजम्मिल शाहिना की गाड़ी का ही इस्तेमाल करता था। जब पुलिस ने उसकी गाड़ी को तलाशी ली थी तो उसमें से भी विस्फोटक और हथियार मिले थे। जिसके बाद शाहीना को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया बाद में जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने अन्य इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दिल्ली में बॉम्ब धमाकों के बाद जम्मू कश्मीर अलर्ट मोड पर है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा, LOC से लेकर जम्मू, सांबा, कठुआ के सभी इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खास तौर, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और LOC पर BSF और सेना के साथ मिलकर सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा जम्मू के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। जितने भी भीड़ बाढ़ वाले इलाके हैं वहां खास तौर पर सुरक्षा कड़ी की गई है। इसके अलावा पुलिस ने लोगों से अपील की जाती है कि किसी भी तरह की संदिग्ध चीज या व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को संपर्क करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ