हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मुंबई और जयपुर में आतंकी हमले की धमकी, एक जगह आतंकवादी घुसने की सूचना, एक कॉल फर्जी

Terrorist Attack Threat in Mumbai Jaipur: जयपुर और मुंबई में आतंकी हमलों को लेकर मिली कॉल ने पुलिस की धड़कनें बढ़ा दीं।

विज्ञापन

Terrorist Attack Threat in Mumbai Jaipur: मुंबई और जयपुर पुलिस की धड़कनें उस वक्त बढ़ गईं, जब कंट्रोल रूम में आतंकी हमले की धमकी का कॉल पहुंचा। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हथियारों से लैस कुछ आतंकी मुंबई के डोंगरी इलाके में घूम रहे हैं।

फेक निकला कॉल

इस सूचना के मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसके बाद एक्शन शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला। दरअसल, ये कॉल फर्जी था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।

जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

दूसरी ओर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी इसी तरह की कॉल मिली। यहां जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सुरक्षा जांच एजेंसियों एक्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे की जांच की।

विज्ञापन

https://twitter.com/PoorvaForSky/status/1758508949559709866

ईमेल पर दी गई थी धमकी

पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी एयरपोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर दी गई। इसके बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी। बम डिस्पोजल स्क्वाड, श्वान स्क्वाड और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जरिए हवाई अड्डे पर जांच की गई। हालांकि इस दौरान हवाई अड्डा परिसर पर कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल की ओर से ईमेल भेजने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट में मिली थी बम होने की सूचना

आपको बता दें कि हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-5188 में बम की सूचना मिली थी। यहां फ्लाइट के अंदर टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर धमकीभरा मैसेज मिला था। इस पेपर पर लिखा था कि मेरे बैग में बम है। अगर आप लोग मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे तो मारे जाएंगे। हालांकि जब विमान एयरपोर्ट पर उतरा तो उसकी जांच की गई, लेकिन यहां से कुछ नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने दरभंगा से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में भी बम की धमकी मिली थी।

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी कल राज्यसभा के लिए भरेंगी नामांकन, रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola