Jammu Kashmir Kathua Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के ट्रक पर घात लगाकर आतंकी हमला किया गया। पिछले 5 दिन दूसरा सेना के जवानों पर दूसरा आतंकी हमला हुआ है। दोनों हमलों में 5 जवान बलिदान हुए और 6 घायल हो चुके हैं। बीते दिन 8 जुलाई को कठुआ जिले के मछेड़ी गांव में सर्च पर निकले जवानों पर अटैक किया गया। हैंड ग्रेनेड फेंके गए और स्नाइपर गन से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
हमले में 5 जवान बलिदान हुए और 5 जवान बुरी तरह घायल हुए। एक दिन पहले 7 जुलाई को राजौरी जिले के गांव मंजाकोट में आर्मी के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में एक जवान घायल हुआ था। वहीं बीते दिन घायल हुए जवानों को पहले कठुआ के बिलावर सामुदायिक केंद्र में फर्स्ट एड दिया गया। इसके बाद एयरलिफ्ट करके पठानकोट में आर्मी हॉस्पिटल लाया गया। बलिदानी जवानों के पार्थिव शरीर उनके घरों भिजवाए जा रहे हैं।
आतंकी संगठन द्वारा जारी किया गया पोस्टर
जैश के आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कठुआ में सेना की गाड़ी पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगइन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित है और उससे समर्थन प्राप्त है। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आतंकी संगठन ने एक पोस्टर सैन्य अधिकारियों तक पहुंचाया। इसमें लिखा है कि भारतीय सेना के जवानों पर आतंकी हमला हमने किया है। 5 जवानों को मारकर हमने अपने 3 साथियों की मौत का बदला लिया है। अभी तो शुरुआत है, कश्मीर मिलने ही लड़ाई जारी रहेगी।
पैरा कमांडो आतंकियों की तलाश में जुटे
खुफिया सूत्रों के अनुसार, कठुआ में सेना की गाड़ी पर 2 से 3 आतंकियों ने हमला किया है, जिनकी तलाश अब पैरा कमांडो (SPL फोर्स) कर रहे हैं। उन्हें कठुआ के माचिंडी-मल्हार इलाके में तैनात कर दिया गया है, जो पूरे कठुआ में सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। बीते दिन दोपहर करीब 3 बजे सेना के जवान कठुआ जिले को लोहाई मल्हार ब्लॉक में थे। वे मछेड़ी इलाके के गांव बडनोटा में सर्च पर थे कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई। हैंड ग्रेनेड फेंके गए और जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान बलिदान हुए हैं।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines