पुलवामा में आतंकी हमला, दो मजदूरों को गोलियां लगी
Edited By Amit Kasana

Jammu Kashmir Search Operation
Edited By Amit Kasana

Jammu Kashmir Search Operation
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने एक बार फिर बेकसूरों का खून बहाया है। यहां शनिवार को रत्नीपोरा इलाके में आतंकवादियों ने दो मजदूरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। दोनों को गंभीर हालत में घायलवस्था में समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Terrorists fired upon & injured 2 labourers of Bihar at Kharpora Ratnipora in Pulwama. They have been shifted to hospital where their condition is stated to be stable: Jammu and Kashmir Police
— ANI (@ANI) September 24, 2022
अभी पढ़ें – CBI ने ABG शिपयार्ड के चीफ RK अग्रवाल को अरेस्ट किया, 22,800 करोड़ धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
पुलिस के अनुसार दोनों घायल मजदूर बिहार के बेतिया ज़िले के रहने वाले हैं। वारदात के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। सेना व पुलिस आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रही है।
#Breaking: पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को गोली मारी, बिहार के रहने वाले हैं दोनों मजदूर#Pulwama #TerrorAttack @asifsuhaf pic.twitter.com/CPcRh3S4jN
— News24 (@news24tvchannel) September 24, 2022
कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकवादियों ने 2 बाहरी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान बिहार के बेतिया जिला निवासी शमशाद और फैजान कासरी के रूप में हुई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: