हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मां वैष्णो देवी के भवन पर बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, दिल्ली के बाद कटरा बना अभेद्य किला, सेना-पुलिस तैनात

Terrorist Attack Alert: दिल्ली के बाद मां वैष्णो देवी के भवन पर आतंकी हमला होने का इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिला है। इसलिए कटरा और भवन को अभेद्य किला बना दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर कटरा से लेकर भवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सेना की तैनाती हो गई है।

विज्ञापन
आतंकियों की साजिश वैष्णो देवी भवन पर हमला करने की है।

Terrorist Attack Alert: दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का अलर्ट है। चांदनी चौक और लाल किला के अलावा मां वैष्णो देवी के भवन में आतंकी हमला करने का अलर्ट है। इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियां भी एक्शन मोड में हैं। कटरा शहर और वैष्णो देवी भवन की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। कटरा से भवन तक चप्पे-चप्पे पर सेना-पुलिस और CRPF के जवान तैनात हैं। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़े आतंकी धमाके का अलर्ट, चांदनी चौक और लाल किला को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा

सैन्य टुकड़ियां और क्विक रिस्पांस टीम तैनात हुईं

बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश में कटड़ा में एंट्री गेट से लेकर भवन तक सैन्य टुकड़ियां तैनात हो गई है। क्विक रिस्पांस टीम को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए यात्रा मार्ग पर लगे CCTV कैमरों से 24 घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी मजदूरों की चेकिंग हो रही है। कटड़ा से सटी सभी पुलिस चौकियों पर नाकाबंदी करके हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही है। कोताही न बरतने के आदेश मिले हैं।

विज्ञापन

कटरा से भवन तक सेना-पुलिस जवानों की गश्त

बता दें कि मां वैष्णो देवी भवन के अंदर पुलिस, CRPF और खुफिया विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। कटरा से भवन तक सभी संवेदनशील जगहों पर निरंतर सेना के जवानों की गश्त चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को कड़े निर्देश दिए हैं। कटरा, भवन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। सेना-पुलिस और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और डर से मुक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें: 2019 Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले के बाद कितनी बदल गई कश्मीर घाटी? शहीद हुए थे CRPF के 40 जवान

विज्ञापन

लाल किला और चांदनी चौक पर हमले का अलर्ट

बता दें कि होली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी लाल किला और चांदनी चौकपर आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। गत 10 नवंबर को भी लाल किला के पास कार धमाका करके आतंकी हमला किया गया था। एक बार फिर खुफिया एजेंसी का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा ने गत 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद में हमला किया था। अब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का निशान भारत की दिल्ली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola