Terror Module In Assam: असम पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें असम के मोरीगांव जिले में अलकायदा का लिंकमेन भी शामिल है। मुफ्ती मुस्तफा के रूप में पहचाने गए आरोपी को मोरीगांव जिले के मोइराबारी गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह कथित तौर पर कट्टरपंथी समूहों से फंडेड एक मदरसा चला रहा था। मदरसे से राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही थी पुलिस ने इस घटना के बाद मदरसे को सील कर दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1552654533045522437?s=20&t=Te7bxGMCTrZ3AQ-QHlxe6Q
पुलिस के अनुसार, असम के मोरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और गोलपारा जिलों से बीते दिनों हिरासत में लिए गए 8 लोगों का संबंध एक्यूआईएस और एबीटी से होने के कारण ‘इस्लामी कट्टरपंथ’ से है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/ANI/status/1552872271974281216?s=20&t=kEslGUr3z9CJtsSc1rKTwA
गिरफ्तार किया गया मुफ्ती मुस्तफा अंसारुल इस्लाम से जुड़े फाइनेंसियल ट्रांजिक्शन और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल था। यह संगठन भारतीय उपमहाद्वीप के एक बड़े आतंकी संगठन अल-कायदा (AQIS) से जुड़ा है। सात अन्य लोग, जिन्हें पुलिस ने अंसारुल इस्लाम से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया था, सभी गांव के एक अन्य मदरसे के शिक्षक हैं।
2019 के बाद से मुस्तफा ने अंसारुल इस्लाम के कार्यकर्ताओं अमीरुद्दीन अंसारी और मामून राशिद के साथ कई वित्तीय लेनदेन किए थे, जिन्हें कुछ महीने पहले क्रमशः कोलकाता और बारपेटा में गिरफ्तार किया गया था। मुस्तफा के बैंक खातों को जब्त कर लिया गया है और उनका विश्लेषण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक यह एक ‘राष्ट्रीय स्तर पर ज्वाइंट ऑपरेशन था, जिसमें राज्य में दो बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी बांग्लादेश को अस्थिर करने के लिए एक्टिव हैं। इनसे बॉर्डर से सटे असम को नुकसान का सामना करना पड़ता है। हालांकि, हम उन्हें पकड़ने और मॉड्यूल को नष्ट करने के लिए सतर्क हैं। सरमा ने कहा कि दो दिन पहले असम के एक युवक को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संगठन से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को बुधवार को राज्य के बोंगाईगांव से पकड़ा गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
1 hr ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
2 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
5 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
8 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
11 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
14 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
16 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines