India Mobile Congress 2022: ये है एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट, 70 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

Technology Event

हर साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) का टेक्नोलॉजी इवेंट होता है। इस साल भी दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट आईएमसी (IMC) 2022 होने वाला है जिसकी तारीख की घोषणा हो गई है। तीन दिनों तक दिल्ली के प्रगति मैदन में ये इवेंट आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

कब से शुरू है IMC 2022

बताया जा रहा है कि दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 दिसंबर 2022 से IMC का टेक्नोलॉजी इवेंट आयोजन होगा जो कि तीन तक रहेगा। इसे लेकर 28 जुलाई, गुरुवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना (Electronics and Information Technology) प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
India Mobile Congress Technology Event Theme

आईएमसी टेक्नोलॉजी इवेंट की घोषणा करने के साथ प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने थीम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस इंवेंट का थीम न्यू डिजिटल यूनिवर्स रखा गया है। भारत के लिए ये थीम स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर काम करेगी।

विज्ञापन

आईएमसी 2022 में क्या होगा खास

  • आत्मानिर्भर भारत
  • मेक इन इंडिया
  • लघु उद्योगों की शक्ति को बढ़ाना
  • 5जी से 6जी का रोडमैप
  • इंडिया ग्लोबल कनेक्ट बायर-सेलर्स मीट
  • ग्लोबल सीईओ कॉन्क्लेव
  • ग्लोबल सिस्को (CISCO) कॉन्क्लेव
  • ट्राई (TRAI) ग्लोबल रेगुलेटरी कॉन्फ्रेंस
  • आईएमसी अवार्ड समारोह भी होगा।

और पढ़िए –Weather Update: अगले 3 दिनों इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 31 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

कब शुरू हुआ था पहली बार IMC 2022

साल 2017 को भारत में पहली बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया गया था। दो साल के बाद आईएमसी 2022 का इवेंट का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में भारत के मैन्यूफेक्चरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दिया जाता है।

विज्ञापन

छठे संस्करण का करेंगे अनावरण

आईएमसी 2022 छठे संस्करण का अनावरण दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) मिलकर करेंगे। इस दौरान नए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से चर्चा हो सकती हैं। इस इवेंट में 70,000 से अधिक लोग शामिल होंगे। इनमें 300 स्पीकर, 7 हजार CXO-लेवल के प्रतिभागी और 350 से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ