Jammu Kashmir में आतंकी हमला, सेना के 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Terror Attack: आतंकियों ने एक बार फिर सेना के जवानों को टारगेट बनाया है। घात लगाकर सेना की गाड़ी पर फायरिंग की गई है।

Terror Attack

Terror Attack

Indian Army Vehicle Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। आतंकियों ने गुरुवार शाम को सेना की गाड़ी पर फायरिंंग की थी। इस हमले में तीन जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार चौथे जवान ने भी अस्पताल में मौत से जंग लड़ने के बाद देर रात दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह राजौरी जिले के डेरा की गली इलाके जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उधर, जनरल ऑफिस कमांडिंग (GOC) 16 कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुंछ की ओर रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर ये आतंकवादी हमले हुए थे। पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर जा रहे सेना के वाहन को टारगेट कर हमला किया गया। जवान कल शाम से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान में हिस्सा लेने जा रहे थे।

विज्ञापन

घायल जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकी घात लगाकर हमला कर रहे हैं। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान किश्तवाड़ पुलिस ने एक आतंकी परवेज अहमद उर्फ ​​हारिस को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आतंकवादी को पिछले 18 साल से भारतीय पुलिस तलाश रही थी। आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई कर दी है।  पुलिस और सेना की कार्रवाई जारी है।

सुरक्षा हुई कड़ी

इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी आने-जाने वाहनों की जांच की जा रही है। राजौरी और पुंछ जिले में सेना पर यह हमला अक्टूबर 2021 के बाद से छठा हमला है। पीर पंजाल रेंज में अब तक हुए 6 हमलों में 29 सेना के जवान अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें दो कैप्टन और दो जेसीओ शामिल हैं। सेना की ओर से अभी तक शहीद और घायल जवानों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ