Terrible Accident In Kerala: केरल में फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले ही एक ऐसा हादसा हो गया जिसमें कई 30 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर सामने आई है। दरअसल केरल के मलप्पुरम में एरीकोड के पास एक फुटबॉल मैदान में पटाखे फटने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए। एरीकोड पुलिस के अनुसार, यह घटना एक फुटबॉल मैदान में हुई, जहां फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले पटाखे जलाए जा रहे थे। पटाखे फूटे और मैदान में फैल गए, जहां लोग मैच देखने के लिए बैठे थे। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
मिस फायर से हुआ हादसा
केरल में सेवन-ए-साइड फुटबॉल मैच का फाइनल था जो यूनाइटेड एफसी नेल्लीकुथ और केएमजी मावूर के बीच हो रहा था। फाइनल मैच होने की वजह से आतिशबाजी की जानी थी, क्योंकि क्लोजिंग सेरेमनी हो रही थी। ऐसे में फुटबॉल मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। मैच शुरू होने से पहले खुशी जाहिर करते हुए वहां पर आतिशबाजी हुई, जिसमें मिस फायर होने की वजह से जलते हुए पटाखे इधर-उधर फैल गए। आग लगते हुए देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, जयपुर बाईपास पर ट्रेलर से टकराई कार
30 से ज्यादा लोग हुए घायल
मची भगदड़ की वजह से मौके पर मौजूद 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कुछ आग से झुलसे तो कुछ भगदड़ में घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है जो अच्छी बात है।
चाइनीज पटाखों से हुई दुर्घटना
थेरट्टम्मल में फुटबॉल मैच के दौरान हुए हादसे से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना चायनीज पटाखों की वजह से हुई, जिनमें मिस फायर हो गया था। अब इस घटना की जांच की जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गलती किसकी है। समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया जिस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना जान-माल की हानि भी हो सकती थी।
यह भी पढ़ें: Seema Haider Viral Video: यूट्यूबर का 5वां बच्चा बेटा या बेटी? सवाल पर ये बोलीं सीमा हैदर
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
5 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
5 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines