Sikkim Assembly Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इन नतीजों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने भारी बहुमत के साथ राजनीति में वापसी की है। SKM ने राज्य की 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री और SKM के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांक एक नहीं दो सीटों पर जीते हैं।
एकमात्र विपक्षी उम्मीदवार
बेशक SKM ने सिक्किम में सभी को क्लीन स्वीप कर दिया है। मगर SKM की आंधी के बावजूद एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के खाते में चली गई। सिक्किम में जीत हासिल करने वाले एकमात्र विपक्षी उम्मीदवार का नाम तेनजिंग नोरबू लाम्था है। उन्होंने 1314 वोटों से श्यारी विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है। तो आइए जानते हैं कि तेनजिंग नोरबू लाम्था आखिर कौन हैं?
तेनजिंग नोरबू लाम्था कौन हैं?
49 साल के तेनजिंग नोरबू लाम्था सिक्किम के काबी लुंगचोक और पाम भुसुक गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की और 1992 में सिक्किम रोड एंड ब्रिज विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्त हो गए।
सरकारी नौकरी छोड़ी
हालांकि तेनजिंग नोरबू लाम्था को समाज सेवा में काफी दिलचस्पी थी। लिहाजा 2018 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद तेनजिंग ने राजनीति में आने का मन बनाया और SDF की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसी साल की शुरुआत में सिक्किम विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ और SDF ने तेनजिंग नोरबू लाम्था को श्यारी से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
तेनजिंग नोरबू लाम्था की नेट वर्थ
चुनावी उम्मीदवार के रूप में तेनजिंग नोरबू लाम्था ने निर्वाचन आयोग में हलफनामा दायर करते हुए संपत्ति का खुलासा किया था। इस हलफनामें के अनुसार तेनजिंग नोरबू लाम्था के पास 1.2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 57.1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति मौजूद है। इसी के साथ तेनजिंग की नेट वर्थ 58.3 करोड़ रुपये है। तेनजिंग नोरबू लाम्था की कुल घोषित आय 1.3 करोड़ रुपये है।
पत्नी ने कहा दुनिया को अलविदा
तेनजिंग नोरबू लाम्था की निजी जिंदगी की बात करें तो वो शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। हालांकि तेनजिंग नोरबू लाम्था की पत्नी डोमा लाडिंग्पा अब इस दुनिया में नहीं है। उनके बेटे का नाम रिग्पीया वानचंक लाम्था है।
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
11 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
24 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
28 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines