हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेल में कैसे कट रहीं चंद्रबाबू नायडू की रातें? जानिए पूर्व CM को वहां क्या-क्या सुविधाएं मिलतीं

विज्ञापन
Andhra Pradesh Former CM Chandrababu Naidu

तेलुगु देशम पार्टी चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 22 सितंबर में जेल में रहेंगे। रविवार को जेल में उनकी पहली रात थी, जानिए जेल में पूर्व मुख्यमंत्री की रातें कैसी कट रही हैं और उन्हें वहां क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं…

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को 9 सितंबर की सुबह भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कोट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन्हें विजयवाड़ा से करीब 200 किलोमीटर दूर राजामहेंद्रवरम जेल में रखा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सड़क के रास्ते जेल ले जाया गया। जेल में एक स्पेशल कमरे में वे रहेंगे और उन्हें घर का बना खाना दिया जाएगा। दवाइयां भी दी जाएंगी। कोर्ट के आदेश पर यह सुविधाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मेरा खून खौल रहा है’ पिता गए जेल तो पूर्व सीएम के बेटे के बिगड़े बोल; लिखा प्रदेश के 8 करोड़ लोगों को खत

विज्ञापन

जेल भेजे जाने से बेटे लोकेश भड़के

अमरावती की ACB कोर्ट ने उन्हें स्पेशल रूम में रखने का फैसला उनकी जान को खतरे को देखते हुए लिया। पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा भी मिली हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री से इन 14 दिनों के दौरान पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश पिता की गिरफ्तारी से भड़के हुए हैं। उनका कहा है कि पिता को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से मेरा खून खौल रहा है। उन्होंने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पवन कल्याण सड़क पर लेटे, आज आंध्र प्रदेश बंद! 10 पॉइंट्स में जानें ताजा हालात

करीब 10 घंटे की पूछताछ हो चुकी

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू पर कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप हैं कि कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपके राजस्व का नुकसान हुआ। इसी मामले की जांच के तहत शनिवार सुबह चंद्रबाबू गिरफ्तार हुए। देर रात विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया। रविवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अदालत में उन्हें पेश किया गया। पेशी से पहले कुंचनपल्ली में CID टीम ने उनसे केस को लेकर करीब 10 घंटे पूछताछ की थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola