Telegram Group Job Scam: आज के समय में भले ही नौकरी की तलाश करना मुश्किल नहीं है, लेकिन नौकरी पाना भी आसान नहीं है। पहले के समय में जॉब की तलाश के लिए न जाने कितने दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन जब से ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं, तब से नौकरी को ढूंढ़ने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन स्क्रॉलिंग करके जॉब ढूंढ़ सकते हैं। इसके लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और जॉब सर्चिंग वेबसाइट उपलब्ध हैं। ऐसे में नौकरी ढूंढ़ना भले ही आपके लिए आसान हो सकता है लेकिन आपके बैंक खाते के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।
जी हां, ऑनलाइन नौकरी ढूंढ़ना आपको फ्रॉडस्टर की ओर भी खींच सकता है। ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है जहां आंध्र प्रदेश में रहने वाले एक युवक के साथ लाखों रुपये का फ्रॉड हुआ है। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने बाद एक युवक ने नौकरी तलाश के लिए टेलीग्राम का सहारा लिया और फिर उसके साथ लाखों की ठगी हो गई। आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टेलीग्राम से नौकरी ढूंढ़ना पड़ेगा भारी!
नौकरी की तलाश कर रहा हर्षवर्द्धन एक दिन टेलीग्राम ग्रुप पर स्क्रॉल कर रहा था, जब उसका सामना नौकरी प्रदाता के रूप में पेश करने वाले एक व्यक्ति से हुआ। इस अवसर को प्रदान करने वाले ने बदले में 20 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। नौकरी पाने की उम्मीद में हर्षवर्द्धन ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इन पैसों को उसने जुलाई और अगस्त में कई किश्तों के साथ ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।
इसके बाद हर्षवर्द्धन अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचा तो उसे पता चला कि ये एक जॉब फ्रॉड था। ऐसे में हर्षवर्द्धन ने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और एफआईआर दर्ज करवाई।
ना करें ऐसी गलती
- किसी भी लिंक पर क्लिक न करें- ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए आपको ऐसे किसी पर भी जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी तरह के अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी भी वेबसाइट पर न जाएं- आपको ऐसे किसी भी वेसाइट पर क्लिक नहीं करना चाहिए। https:// से शुरू होने वाली वेबसाइट और जिस पर लॉक का निशान शो हो, उसी साइट पर जाना चाहिए।
- फाइनेंशियल और प्राइवेसी जानकारी शेयर न करें- किसी के साथ भी आपको अपनी फाइनेंशियल या प्राइवेसी से संबंधित डिटेल्स को शेयर नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
1 hr agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
1 hr ago'देखो वो आ रहे है...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
2 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
3 hrs ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines