Telangana Tunnel Collapse Inside Story: तेलंगाना के नगरकुरनूल की टनल में फंसे लोगों को 48 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी उनके निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि अंदर फंसे 8 लोगों के बचने की काफी कम उम्मीद है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम रेवंत रेड्डी से बातचीत की है और हालात का जायजा लिया है। आखिर ये मजदूर इस टनल में कैसे फंस गए, इन्हें निकालने के लिए क्या कोशिशें की जा रही हैं और क्या-क्या मुश्किलें सामने आ रही हैं? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
टनल में कैसे फंस गए मजदूर?
यह टनल नगरकुरनूल के श्रीशैलम डैम के एकदम पीछे बनी हुई है। शनिवार सुबह वर्कर्स को जानकारी मिली कि टनल में पानी और मिट्टी के लीक हो रही है और आठ लोगों की टीम इस लीक को ठीक करने के लिए पहुंची। इसी दौरान टनल का एक हिस्सा ढह गया। कई लोग वहां से भाग निकले, लेकिन 8 लोग वहीं फंस गए, जिनमें 4 मजदूर और 4 कंपनी के कर्मचारी थे। इनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टनल 44 किलोमीटर लंबी है और हादसा करीब 13 किलोमीटर अंदर जाकर हुआ।
मजदूरों को निकालने के लिए क्या किया जा रहा है?
फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रैट माइनर्स को बुलाया गया है, जिन्होंने 2023 में उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे लोगों को निकाला था। इनके अलावा आर्मी, नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) और राज्य की एजेंसियां इस ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। सभी को असिस्ट करने के लिए नेवी कमांडोज को भी बुलाया गया है।
क्या हैं बड़े चैलेंज?
अधिकारियों का कहना है कि फंसे हुए लोगों को आवाज दी गई थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उनके जीवित होने की संभावना काफी कम है। रेस्क्यू करने वाली टीम आखिरी 100 मीटर तक पहुंच गई है, लेकिन वहां पानी और मलबा भरा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
यह भी पढ़ें : Video: तेलंगाना की सुरंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में क्या रुकावटें?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचावकर्मियों ने मजदूरों को निकालने के लिए अतिरिक्त उपकरणों की मांग की है। कल एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सुरंग की दीवारों पर दरारें थीं, जहां से पानी बह रहा था। इसके अलावा, एक और चिंता का विषय पत्थरों के हिलने की आवाजें हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि टनल के ढहे हुए हिस्से की छत अभी भी अस्थिर है।
स्टेट मिनिस्टर कृष्ण राव ने क्या कहा?
स्टेट मिनिस्टर श्री राव ने कहा, “सुरंग के अंदर मलबा इतना ज्यादा जमा हो गया है कि चलना नामुमकिन हो गया है। बचावकर्मी रास्ता बनाने के लिए रबर ट्यूब और लकड़ी के तख्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बचने की संभावना बहुत कम है, लेकिन हम आशावान हैं और कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
46 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines