Telangana Road Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह निजी इलेक्ट्रिक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह दर्दनाक हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाद मंडल के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा गया कि सूर्यापेट की सड़क दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है. पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतरीन इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए.
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी को क्यों नहीं मिला अमेरिकी वीजा? विदेश मंत्रालय ने साफ की स्थिति
पुलिस के अनुसार, 44 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही एक निजी इलेक्ट्रिक बस आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. सूर्यापेट के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. नरसिम्हा ने बताया कि कारखानों में इस्तेमाल होने वाले भारी लोहे के खंभे ले जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था और वहीं रुक गया. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस सीधे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पर लदे लोहे के खंभे बस के दाहिने हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गए, जिससे आगे बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 2 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेफर किया गया है. मृतकों में आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोग शामिल हैं, जिनमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे. पुलिस को शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका है और मामले की जांच जारी है.
27 बार चाकू से गोदकर प्रिंसिपल का मर्डर, 2 आरोपी छात्रों को पुलिस ने दबोचा
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines