तेलंगाना में 6 लोगों का मर्डर, जमानत पर छूटकर पीड़िता और उसकी मां-नानी को मारा, अपनी पत्नी और बच्चों को भी नहीं छोड़ा

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक बेहद ही डराने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के शाबाद मंडल के दैवलगुडा में एक सनकी युवक ने बदले की आग में एक ही परिवार के छह लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी.

CRIME.jpg

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक बेहद ही डराने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के शाबाद मंडल के दैवलगुडा में एक सनकी युवक ने बदले की आग में एक ही परिवार के छह लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी. बता दें कि मृतकों में आरोपी की पत्नी, उसके दो मासूम बच्चे और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में इस खौफनाक खूनी खेल के पीछे की जो मुख्य वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है. पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी राज कुमार के खिलाफ 16 मई को एक गंभीर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था. यह शिकायत पीड़ित बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी. इस मामलेम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

विज्ञापन

आरोपी के सिर पर था बदले का खून सवार

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में राज कुमार जेल से जमानत लेकर बाहर आया था. जेल से बाहर आते ही राज कुमार के सिर पर खून सवार हो गया था. वह इतने गुस्से में था कि वह जेल से सीधा बाहर आते ही दैवलगुडा पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए.

विज्ञापन

‘छह को मार दिया, अब करूंगा सुसाइड’- राज कुमार

छह लोगों की जान लेने के बाद आरोपी राज कुमार घटनास्थल से भागने में भी सफल रहा. भागने के दौरान ही उसने अपने माता-पिता को फोन किया. उसने माता पिता के सामने फोन पर कबूल किया कि उसने छह लोगों मार दिया है और अब वह खुद भी खुदखुशी कर लेगा. ये जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और ज्यादा सतर्क होकर काम कर रही है.

दो अलग-अलग जगहों पर की हत्याएं- पुलिस कमिश्नर

मामले में फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने कहा, ‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी ने रात में दो अलग-अलग जगहों पर हत्याएं कीं. हत्याओं के बाद, उसने अपने पिता को फोन किया और अपराध के बारे में बताया. आरोपी अभी फरार है. पुलिस की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं और हमें कुछ सुराग मिले हैं. उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.’

विज्ञापन

फोरेंसिक टीमों ने अपराध वाली दोनों जगहों की जांच की है, जबकि जांच अधिकारी घटनाओं के क्रम को समझने और असली मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है.

चेवेल्ला के DCP योगेश गौतम, ACP, इलाके के CI, गांव के शिक्षक और अन्य लोग जांच और संदिग्ध की तलाश में शामिल हो गए हैं. शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि मारने के लिए बड़े पत्थरों और दूसरी चीजों का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ