हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Telangana Politics: पीएम मोदी से पार्टी के सांसद की मुलाकात का भड़के तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष, बोले- खड़गे से करूंगा चर्चा

विज्ञापन

Telangana Politics: तेलंगाना के कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी की पीएम मोदी से मुलाकात पर तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मुलाकात को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे पार्टी अध्यक्ष खड़गे से चर्चा भी करेंगे।

कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के एक दिन बाद यानी शुक्रवार को तेलंगाना कांग्रेस के चीफ रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगे और पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के साथ इस पर चर्चा करेंगे।

गुरुवार को सांसद ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात

रेवंत रेड्डी ने कहा, “गुरुवार को जब कांग्रेस के नेता तेलंगाना में राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने को लेकर मौन विरोध कर रहे थे, तब कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने पीएम मोदी से मुलाकात की।”

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “यह वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं हैरान था। मैं इसे बहुत गंभीरता से लूंगा और इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रमुख मलिकार्जुन खड़गे के साथ चर्चा करूंगा।”

पीएम मोदी से मुलाकात पर कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी क्या बोले?

उधर, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मैंने भुवनगिरी संसद क्षेत्र में कई मुद्दों पर चर्चा की। मैंने एलबी नगर से हयात नगर तक हैदराबाद मेट्रो रेल का विस्तार करने का अनुरोध किया है। कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से उच्च स्तर पर कार्रवाई की अपील की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें