Telangana Police Arrested Naxalite Sujata: तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ के इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम देने वाली सुजाता नाम की नक्सली को पुलिस ने धर-दबोचा। वह इलाज के लिए तेलंगाना के लिए मेहबूबानगर में अस्पताल के लिए जा रही थी। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बता दें कि हाल ही में 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक एनकाउंटर हुआ था। जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।
कई हमलों में शामिल
बताया जाता है कि सुजाता लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी। वह दंतेवाड़ा-सुकमा-बीजापुर क्षेत्र में अप्रैल 2021 में हुई मुठभेड़ के दौरान चर्चा में रही। जब माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इन हमलों के पीछे माओवादी कमांडर हिडमा का हाथ बताया जाता है। इसके साथ ही वह कई अन्य हमलों के लिए भी जिम्मेदार है। हिडमा की मदद एक महिला ने की थी, जिसका नाम सुजाता है। बताया जाता है कि महिला नक्सल विरोधी कमांडो इकाई को बस्तर और दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया था। जिन्हें दंतेश्वरी फाइटर्स कहा जाता है। इन महिलाओं को कांकेर में ट्रेनिंग दी गई।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के हिड़मा के लोगों ने देखा लोकतंत्र का मंदिर, सीएम बोले- आपके बिना विकास नहीं
11 साल से वांछित हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
इधर, बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में मोस्ट वांटेड माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने 11 साल से वांछित एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद के कासमा थाना की पुलिस ने उसे चाल्हों पहाड़ की तलहटी स्थित जगरुप बिगहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां कासमा थाना के दुग्गुल टोले जगरुप बिगहा का निवासी है।
ये भी पढ़ें: बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंचेगी बिजली, टेलीविजन मोबाइल का हो सकेगा उपयोग
ऐसे हुई गिरफ्तारी
औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कपिल भुईयां को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। इस बीच कासमा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव जगरूप बिगहा के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही एसपी ने कासमा थानाध्यक्ष को एक विशेष टीम गठित कर फौरन छापेमारी करने का निर्देश दिया। टीम ने फौरन मौके पर जाकर छापेमारी की और हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
3 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines