Telangana Minister KT Rama Rao Slams PM Narendra Modi on NDA Joining Request Claim: तेलंगाना के मंत्री और सीएम केसीआर के बेटे केटी रामाराव ने मंगलवार की शाम पीएम मोदी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने दावा किया था मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एनडीए में शामिल होने का अनुरोध किया था। केटीआर ने पीएम मोदी पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए। केटीआर ने कहा कि पीएम मोदी एक महान पटकथा लेखक और कहानीकार बनेंगे और ऑस्कर पुरस्कार भी जीत सकते हैं।
पीएम मोदी ने किया था ये दावा
इससे पहले पीएम मोदी ने चुनावी राज्य तेलंगाना के निजामाबाद में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर धूमधाम से उनका स्वागत करने और बहुत सम्मान दिखाने के लिए हवाई अड्डे पर आते थे। एक बार उन्होंने (केसीआर) मुझसे कहा था कि देश आपके नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। हम भी एनडीए का हिस्सा बनना चाहते हैं। हमें एनडीए का हिस्सा बनाओ। मैंने कहा कि आगे क्या? हैदराबाद नगर निगम में हमारा समर्थन करें। मैंने केसीआर से कहा आपके कर्म ऐसे हैं कि मोदी आपके साथ नहीं जुड़ सकते।
मोदी जी आपके पास सिर्फ सीबीआई, आईटी और ईडी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे केटी रामाराव ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री सरासर झूठे हैं और यही कारण है कि भाजपा को सबसे बड़ी झूठ फैक्ट्री कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें पागल कुत्ते ने काटा है जो हम एनडीए में जा के हम शामिल हो जाएं? जनता दल (यू) ने आपको छोड़ दिया है। तेलुगु देशम ने आपको छोड़ दिया है। शिरोमणि अकाली दल ने आपको छोड़ दिया है। अब आपके साथ कौन है? सीबीआई, आईटी और ईडी के अलावा, अब भारत में कौन है?
पीएम मोदी ने अपने पद का कद घटाया
केटीआर ने कहा कि पीएम मोदी ने आज सरासर झूठ बोलकर अपने पद का कद कम कर दिया। एक पीएम स्तर के नेता द्वारा इस तरह की घोर बेईमानी प्रदर्शित करना पूरी तरह से अपमानजनक और निंदनीय है। केसीआर एक योद्धा हैं, जो कभी भी बीजेपी जैसे नेताओं और पार्टियों के साथ काम नहीं करेंगे। हम दिल्ली के गुलाम नहीं हैं। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हम तेलंगाना की दो बार की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार हैं।
इस बार 110 सीटों पर भाजपा की जब्त होगी जमानत
रामा राव ने नरेंद्र मोदी पर आगे हमला करते हुए कहा कि पीएम मानते हैं कि वह बहुत साफ-सुथरे हैं और बाकी दुनिया भ्रष्ट है। उन्होंने पूछा कि मैं जानना चाहता हूं कि उन मामलों का क्या हुआ जो कुछ नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए थे जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। बीआरएस नेता ने यहां तक दावा किया कि 2018 के विधानसभा चुनावों में 105 सीटों पर जमानत गंवाने वाली भाजपा इस बार 110 सीटों पर जमानत गंवा देगी।
यह भी पढ़ें: विटामिन की जगह नर्स ने थमा दी फिनाइल की बोतल, पिलाते ही 11 महीने के बच्चे की तड़प-तड़पकर हुई मौत
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
1 hr ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
2 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
3 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
4 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
4 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines