लड़के को ट्रांसजेंडर से हो गया प्यार, शादी के बाद पुलिस से लगाने लगा गुहार, वीडियो वायरल

Telangana Man Marries Transgender: तेलंगाना के खम्मम के रहने वाले गणेश ने आंध्र प्रदेश के नंदीगामा की ट्रांसजेंडर दीपू से शादी कर ली है।

Telangana Man Marries Transgender Couple Approach Police for Protection Video Viral

Telangana Man Marries Transgender Couple Approach Police for Protection Video Viral

Telangana Man Marries Transgender: देश में समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट के निर्णय के बाद अब समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं दी जाएगी। इस बीच तेलंगाना में एक अलग मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक लड़के ने प्यार के लिए समाज का बंधन तोड़ डाला। शख्स को एक ट्रांसजेंडर से प्यार हो गया। जब ये प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शादी करने का फैसला ले लिया। हालांकि अब कपल पुलिस से सुरक्षा मांग रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के खम्मम के रहने वाले गणेश ने आंध्र प्रदेश के नंदीगामा की ट्रांसजेंडर दीपू से शादी कर ली है। लगभग एक साल पहले इस कपल को प्यार हो गया था। हैदराबाद में दोनों की मुलाकात होने लगीं, फिर कपल ने शादी करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेश और दीपू ने सुरक्षा की मांग के लिए हाल ही में पुलिस से संपर्क किया है। कपल का कहना है कि दोनों के परिवारजन इस शादी के विरोध में हैं। इस तरह उनकी जान को खतरा भी है।

विज्ञापन

इससे पहले तेलंगाना में इसी तरह का एक और मामला सामने आया था। वीणावंका की रहने वाली ट्रांसजेंडर दिव्या ने हर्षद जगितियाल से शादी की थी। हर्षद की मुलाकात दिव्या से पांच साल पहले जगितियाल में हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ