Telangana Intermediate Exam Result 2024: तेलंगाना में फरवरी-मार्च में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षाओं में 9 लाख 80 हजार विद्यार्थी अपीयर हुए थे। जिसके बाद तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीएसबीआईई) द्वारा बुधवार को पहले और दूसरे वर्ष के नतीजे घोषित किए गए। पता लगा है कि परिणाम जारी होने के 30 घंटों के क्रम में सात विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है। इनमें 6 छात्राएं हैं। पुलिस के मुताबिक मंचेरियल जिले के तंदूर में 16 साल के किशोर ने जान दी है। उसने 4 विषयों में फेल होने पर अपने आवास पर फंदा लगा लिया। आत्महत्या करने वालीं सभी किशोरियां 16-17 वर्ष की हैं। जो एक या अधिक विषयों में फेल हो गईं। ये लोग तनाव को सह नहीं सके और अपनी जान दे दी।
ज्यादातर मामले हैदराबाद से बाहरी जिलों के
किसी ने फंदा लगाया, तो किसी ने तालाब या कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। सबसे अधिक घटनाएं हैदराबाद के बाहरी इलाकों खम्मम, राजेंद्रनगर, महबुबाबाद और कोल्लूर जिलों में दर्ज की गई हैं। इसी साल जेईई मेंस परीक्षा का परिणाम आया था। देशभर में 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल करने वाले 56 लोग थे, जिसमें अकेले तेलंगाना से 15 कैंडिडेट थे। पिछले तीन साल की बात करें, तो तेलंगाना के टॉपर्स की तादाद जेईई मेंस में सबसे अधिक रही है। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 9 लाख 80 हजार से अधिक स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। 61.06 फीसदी छात्र 11वीं, 69.46 फीसदी स्टूडेंट 12वीं में उत्तीर्ण हुए हैं।
इस बार रिजल्ट पिछले साल के बजाय दो सप्ताह पहले जारी किए गए हैं। जो विद्यार्थी असफल हुए हैं, वे 24 मई से दोबारा एग्जाम दे सकते हैं। प्रमुख सचिव (शिक्षा) बुर्रा वेंकटेशम ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे निराश न हों। नए सिरे से तैयारी कर परीक्षा में सफलता हासिल करें। यह सिर्फ एग्जाम है, आपकी पूरी जिंदगी नहीं। आज देश में कई ऐसे आईएएस अधिकारी हैं, जो थर्ड डिवीजन में आने के बाद भी अपने सपनों को पूरा कर सके हैं। इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। टीएसबीआईई की ओर से विद्यार्थियों को तनाव से बाहर निकालने के लिए काउंसलर्स की व्यवस्था भी की गई है।
बोर्ड ने टोल फ्री नंबर किया जारी
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि टेली-मानस (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस द स्टेट्स) की सेवा रिजल्ट घोषित करने और एग्जाम के दौरान विद्यार्थियों को दी जाती है। 14416 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। आंकड़ों के अनुसार 2019 में रिजल्ट के बाद 22 छात्रों ने आत्महत्या की थी। वहीं, परीक्षाओं में पुनर्मुल्यांकन प्रक्रिया पहले से बुद्धिजीवियों के निशाने पर रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की बात करें, तो 2022 में 12522 विद्यार्थियों ने सुसाइड किया है। जिसमें तेलंगाना के 5 फीसदी से भी कम बच्चे हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र के 13.5 प्रतिशत यानी 1764, तमिलनाडु के 1416 यानी 10.9 प्रतिशत और मध्य प्रदेश के 10.3 प्रतिशत यानी 1340 हैं। आंकड़ों के अनुसार तेलंगाना में 2022 में 10 हजार से अधिक लोग सुसाइड कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
44 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines