Telangana Exit Polls 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए। तीन दिसंबर को जारी होने वाले परिणाम से पहले पांच राज्यों में सरकार बनने का एक अनुमान लग गया है। तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में कांग्रेस को 71, बीआरएस को 33 और बीजेपी को 7 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को 8 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस इन नतीजों से काफी खुश नजर आ रही है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहला काम क्या होगा? इस पर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बड़ा दावा किया है।
यह चुनाव कांग्रेस बनाम बीआरएस नहीं था
एग्जिट पोल पर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने एएनआई से कहा- यह चुनाव कांग्रेस बनाम बीआरएस नहीं था। केसीआर परिवार के खिलाफ राज्य के 4 करोड़ लोगों ने वोट किया है। यह तेलंगाना के लोगों की जीत और केसीआर के परिवार की हार है। हमें पूरा विश्वास है कि एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें हासिल करेंगे। कांग्रेस 80 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
पहली कैबिनेट में 6 गारंटी की मंजूरी लेंगे
रेड्डी ने आगे बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में 6 गारंटी की मंजूरी ले लेंगे और इसे अधिनियम बना देंगे। सरकार बनी तो सीएम कौन होगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- इसका फैसला तो आलाकमान करेगा। कांग्रेस में इसके लिए प्रॉसेस है, उसे फॉलो किया जाएगा।
रेवंत रेड्डी सीएम पद के दावेदार
बता दें कि रेवंत रेड्डी जून 2021 में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए थे। उन्हें प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का श्रेय जाता है। रेड्डी की आक्रामक प्रचार शैली और धारदार बयान वाले नेता की छवि ने कांग्रेस को तेलंगाना में मजबूत किया है। वह पहले बीआरएस में थे। यदि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती है तो रेवंत रेड्डी सीएम पद के दावेदार रहेंगे।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines