Telangana Election Result 2023 interesting facts: तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने 119 सीटों में से 64 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में केसीआर की सरकार हटाकर अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है। तेलंगाना समेत रविवार को चार राज्यों के परिणाम घोषित किए गए थे। जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे। इसी तरह तेलंगाना से भी कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। हालांकि, रिजल्ट से अलग हटके यहां से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि 119 नवनिर्वाचित विधायकों में 80 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 16 ऐसे विधायक हैं जिनके खिलाफ तेलंगाना आंदोलन और आदर्श संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी और बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह हैं। दोनों के खिलाफ बाकी पार्टियों से ज्यादा 89-89 मामले दर्ज हैं।
चुनाव से पहले 65 विधायक थे आपराधिक रिकॉर्ड वाले
गैर सरकारी संगठन फोरम फॉर गुड गवर्नेंस के मुताबिक, तेलंगाना में चुनाव से पहले 65 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। अब यह संख्या 80 हो गई है। बता दें कि कांग्रेस के 64 नवनिर्वाचित विधायकों में से 50 के खिलाफ मामले हैं, यानी सत्ताधारी पार्टी के 78 फीसदी विधायकों के खिलाफ मामले हैं। जबकि भाजपा के लिए यह प्रतिशत सबसे अधिक 87 प्रतिशत है क्योंकि उसके आठ में से सात विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। एनजीओ ने बताया कि बीआरएस के 39 में से 19 विधायकों (48 प्रतिशत) के खिलाफ मामले हैं। वहीं, एएमआईएम के सात में से चार विधायकों (57 प्रतिशत) के खिलाफ भी मामले हैं।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Telangana Election Result 2023: होश उड़ा देगा तेलंगाना के विधायकों की अमीरी का आंकड़ा, सबसे ज्यादा पैसा किसके पास?
सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे उम्मीदवारों को टिकट न देने के दिए थे निर्देश
एनजीओ ने कहा कि ऐसा लगता है कि चुनाव दर चुनाव आपराधिक मामले वाले विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। फोरम फॉर गुड गवर्नेंस के अध्यक्ष एम. पद्मनाभ रेड्डी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद राजनीतिक दल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को टिकट दे रहे हैं। करीमनगर से दोबारा चुने गए बीआरएस नेता गंगुला कमलाकर पर 10 मामले हैं। वहीं, गजवेल से दोबारा चुने गए निवर्तमान मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के खिलाफ नौ मामले हैं। बता दें कि एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ छह मामले हैं।
ये भी पढ़ें: Telangana Election Result 2023 Analysis: तेलंगाना की वो सीट, जहां NOTA से भी हार गए 9 उम्मीदवार
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines