Telangana Election Exit Poll Results 2023: तेलंगाना में कांग्रेस को 71 सीटें! News24 के सर्वे में बड़ा रुझान
Telangana Election Exit Poll Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल नतीजे जारी हो चुके हैं।
Edited By Pratyaksh Mishra

Edited By Pratyaksh Mishra

Telangana Election Exit Polls Results 2023: तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव के एग्जिट पोल आने में बस कुछ ही देर का समय बचा है। राज्य में लगभग 3.3 करोड़ मतदाता 2,300 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में 30 नवंबर को शाम 5 बजे तक 63.94 प्रतिशित मतदान हुआ है। यहां कांग्रेस, भाजपा और भारत राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, भाजपा और अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना क्रमशः 111 और 8 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि कांग्रेस ने अपने सहयोगी सीपीआई को एक सीट दी है, और 118 अन्य सीटों पर चुनाव लड़ा है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को इस बार तगड़ा झटका लगा है। पिछले चुनाव में उन्हें 88 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार वह 33 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस चमत्कार करती नजर आ रही है। यहां वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। News24 के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को तेलंगाना में 71 सीटें मिल सकती हैं। जबकि केसीआर को बड़ा झटका लग सकता है।
तेलंगाना में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। कांग्रेस को यहां इंडिया टीवी सीएनएक्स के मुताबिक कांग्रेस को 63 से 79 सीटें मिल सकती हैं। जबकि मुख्यमंत्री की पार्टी केसीआर 31 से 47 सीटों पर सिमट सकती है।
तेलंगाना से भी पहला रुझान आना शुरू हो गया है। यहां कांग्रेस को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। जबकि ओवैसी की पार्टी 6 से 8 सीटों के साथ किंगमेकर साबित हो सकते हैं।
तेलंगाना में टीआरएस फिर से वापसी कर सकती है। रुझानों में कांग्रेस को जबरदस्त फायदा मिल सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: