Telangana Election 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को 119 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। सियासी हलचल के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी चर्चा में है। पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर अक्सर वोट काटने के आरोप लगते हैं। इस बीच उन्होंने न्यूज 24 के साथ खास बातचीत की। न्यूज 24 के कंसल्टिंग एडिटर श्रीनिवासन जैन के साथ खास बातचीत में ओवैसी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
जो रजाकार थे वे भाग गए
उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस के आरोपों पर कहा- वे अंग्रेजी में बोलते हैं और ये हिंदी में बोलते हैं तो जहर तो उतना ही है। उन्होंने आगे कहा- जो रजाकार थे वे भाग गए, जो वफादार थे वे इस देश में हैं। ओवैसी ने कहा- कासिम रिजवी का हमारी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उस समय बहुत लोग इसके संस्थापक रहे। रिजवी पाकिस्तान चले गए, हम तो यहीं रहे।
पार्टी का नाम बदला गया, नया संविधान लाया गया। हमने पॉलिटिकल पार्टी के तौर पर खुद को रजिस्टर करवाया था। इसके बाद से ही हमारी पार्टी प्रमुख चुनावों में जीत दर्ज करती आ रही है। ओवैसी ने आगे कहा कि पहले तो नाम तक अलग था। दरअसल, अब लोग पढ़ते नहीं हैं। वे वॉट्सएप यूनिवर्सिटी पर भरोसा कर लेते हैं।
इंदिरा गांधी हमारी पार्टी के ऑफिस आईं थीं
कांग्रेस के सवाल पर ओवैसी ने कहा- इंदिरा गांधी एक बार हमारी पार्टी के ऑफिस आईं थीं। स्वर्गीय श्रीशंकर के बाय इलेक्शन में उन्होंने हमसे सहयोग मांगा था। जब वे सत्ता से बाहर थीं। वह मेरे पिता के साथ बैठीं और हमने उन्हें कुरान की कॉपी दी। उन्होंने हमें धन्यवाद भी दिया था। कांग्रेस के साथ हमारे उस तरह के संबंध थे। ओवैसी ने कहा- हम 2004 से 2014 तक सेक्यूलर थे, अचानक चीजें कैसे बदल गईं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
बीजेपी के स्टेटमेंट की बात करें तो अमित शाह और बीजेपी ने यहां कई कैंपेन किए, लेकिन उनके उम्मीदवार हार गए। हमने चार बार स्थानीय चुनावों में हिंदू मेयर को मैदान में उतारा। अमित शाह ने यहां कैंपेन किया, लेकिन वो हार गए। ओवैसी ने आगे कहा- यहां कांग्रेस-बीजेपी के पास मुद्दा क्या है- ओवैसी? न कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है और न ही बीजेपी के पास…वे बिना मुद्दे के मैदान में हैं। ओवैसी ने भरोसा जताया कि केसीआर तेलंगाना से तीसरी बार सीएम बनेंगे। उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि मोहम्मद की दुकान वाले राहुल गांधी शिवसेना के सहयोगी क्यों हैं।
3 दिसंबर को आएंगे परिणाम
बता दें कि वर्तमान तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 17 जनवरी, 2019 से 16 जनवरी, 2024 तक है। मिजोरम में छत्तीसगढ़ के पहले चरण के साथ 7 नवंबर को मतदान हो चुका है। मध्य प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। सभी पांच विधानसभाओं के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines