Telangana Election 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को नलगोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया।
‘मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से होगा’
अमित शाह ने कहा कि अगर तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि बीआरएस का मतलब भ्रष्टाचार रिश्वत समिति है। शाह ने कहा कि केसीआर और केटीआर 2जी, एआईएमआईएम 3जी और कांग्रेस 4 जी पार्टी है।
‘परिवारवादी पार्टियां हैं कांग्रेस और बीआरएस’
शाह ने कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस परिवारवादी पार्टियां हैं। केसीआर अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी राहुल गांधी को PM बनाना चाहती हैं। वहीं, अगर हमारी सरकार बनेगी तो गरीब घर का पिछड़े वर्ग का नेता CM बनेगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: ‘कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी’, पढ़ें-भरतपुर में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा
‘आपका एक वोट तेलंगाना का भविष्य तय करेगा’
शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नालगोंडा नगर पालिका को स्मार्ट सिटी योजना के तहत 400 करोड़ रुपये दिए, लेकिन वो KCR के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए और कोई काम नहीं हुआ। जल्द ही राज्य में विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। ये मत सोचना कि आपका एक वोट हमारे उम्मीदवार को विधायक बना देगा, बल्कि यह मानिये कि आपका एक वोट तेलंगाना और भारत का भविष्य तय करेगा।
तेलंगाना में कब होगा चुनाव?
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। यहां वर्तमान में बीआरएस की सरकार है और के चंद्रशेखर राव यानी केसीआर मुख्यमंत्री हैं। राज्य में कुल 119 सीटें हैं, जिसमें से बहुमत के लिए 60 सीटें जरूरी हैं।
गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना तीन नवंबर को जारी की गई थी। नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर, जबकि नाम वापसी की तारीख 15 नवंबर थी। राज्य में भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस के बीच मुकाबला है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines