Medak Clash : तेलंगाना में बकरीद से पहले तनाव व्याप्त है। मेदक जिले जा रहे भाजपा के फायरब्रांड नेता राजा सिंह को पुलिस ने शमशाबाद एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद रखा है। मेदक में बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए भारी संख्या मवेशियों की खरीद फरोख्त चल रही थी, जिसका गोरक्षकों ने विरोध किया। इस पर गुंडों ने गोरक्षकों पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
भाजपा नेता राजा सिंह ने कहा कि मेदक से शनिवार को गोरक्षकों से फोन आया कि कल्याण मंडपम के पीछे 100 गायें बंधी हुई हैं। वे थाने गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर एक और फोन आया कि वहां पर करीब 70 बछड़े भी बंधे हुए हैं। इस मामले को लेकर थाने में कॉल किया गया, लेकिन पुलिस ने पूछा कि वे कौन हैं और उन्होंने गोरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें : Telangana में ‘भगवा ड्रेस’ पर बवाल, स्कूल में घुसकर तोड़फोड़; प्रिंसिपल को पीटा
गुंडों ने एक गोरक्षक पर चाकू से किया हमला
राजा सिंह ने आगे कहा कि पुलिस की इस बात से गोरक्षक आक्रोशित हो गए और वे सीधे उस स्थान पर चले गए, जहां गाय और बछड़े बंधे हुए थे। जब गोरक्षक वहां पहुंचे तो गुडों ने उन पर हमला कर दिया और गोरक्षक अरुण राज को चाकू मार दिया। आपको बता दें कि इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई।
यह भी पढ़ें : ‘काला कोबरा हैं प्रधानमंत्री मोदी, फिर डसेंगे…’, चुनावी रैली में ये क्या कह गए तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी?
तेलंगाना में चल रहा है कांग्रेस का गुंडाराज : बीजेपी विधायक
उन्होंने आगे कहा कि मैं पुलिस से उन गायों और बछड़ों को छोड़ने और इसके पीछे के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। मुझे एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस कह रही है कि मैं 3 दिनों तक घर में नजरबंद रहूंगा। तेलंगाना में कांग्रेस का गुंडाराज चल रहा है।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
16 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
23 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
39 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines