हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं

गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए वेट्री पयनम तोट्टम योजना के पहले फेज का श्री गणेश किया. सीएम विजय ने इस योजना के तहत फ्री बस यात्रा का विस्तार किया है.

विज्ञापन
अचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? Photo: X ( @PrakazVijay_Of )

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल, गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए वेट्री पयनम तोट्टम योजना के पहले फेज का श्री गणेश किया. सीएम विजय ने इस योजना के तहत फ्री बस यात्रा का विस्तार किया है. अब महिलाएं और ट्रांसजेडर्स और भी कई कैटेगरी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. योजना का शुभारंभ करते हुए सीएम ने चेन्नई में खुद बस से ट्रैवल किया और मुफ्त टिकट भी काटे. बदले में छात्राओं ने उन्हें चॉकलेट्स दिए.

ये भी पढ़ें: क्या तमिलनाडु में हॉस्टलों में मिलेगा बीफ? छात्रों की मांग पर जल्द फैसला लेगी विजय सरकार

कितनी लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा?

विज्ञापन

सीएम विजय की इस योजना से हर दिन 84 लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिल सकता है. लाभार्थी राज्य परिवहन निगम (STC) की 12,695 बसों में महिलाएं फ्री में यात्राएं कर पाएंगी. इसमें एक्सप्रेस और डीलक्स कैटेगरी की सर्विस भी शामिल हैं. पहले ये सुविधा सिर्फ कुछ सीमित कैटेगरी की साधारण बसों तक ही दी जाती थी. अब इसमें एक्सप्रेस, डीलक्स और चुनिंदा पहाड़ी इलाके की सर्विस भी शामिल की गई हैं.

क्या है मकसद?

विजय सरकार के मुताबिक, इस योजना के लिए किसी तरह की कोई आयु सीमा नहीं है और ना ही यात्राओं की संख्या पर कोई पाबंदी. महिलाएं और ट्रांसजेंडर्स एक दिन में जितना मर्जी चाहे ट्रैवल कर सकते हैं. राज्य के परिवहन मंत्री ए. विजय तमिलन पार्थिबन ने बताया कि सरकार नहीं चाहती कि आने-जाने का किराया किसी भी महिला और ट्रांसजेंडर की एजुकेशन या जॉब में किसी तरह की रुकावट बने.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ₹1.28 लाख के कर्ज के साथ पैदा हो रहा है तमिलनाडु का हर बच्चा! विजय सरकार ने खोला ‘कर्ज का कच्चा चिट्ठा’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola